BREAKING NEWS
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्षानिमित्त आयोजित कृतज्ञता सोहळा मोठ्या उत्साहात संपन्न बाल दिवस पर बच्चों ने पीस पोस्टर प्रतियोगिता में बढ चढ कर हिस्सा लिया: पंकज राजाभोज झांसी के तत्वाधान में कलचुरी कलार समाज झांसी एवं भूतपूर्व सैनिकों के संगठन के द्वारा 06 दिसंबर 2025 को सर्वजातीय गरीब परिवारों की 55 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन विकास के लिए जनता महायुति को चुनेगी मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, निधि को लेकर कोई भेदभाव नहीं: आ. डॉ. परीनय फुके हर शहर के लिए ठोस विकास की योजना तैयार “CM का प्रतिपादन अफवाह से रहे दूर रहे” भंडारा के विकास कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दूंगा नानाभाऊ पटोले, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, दिलीपभाऊ बन्सोड एवं सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के नेतृत्व में सचिन गोविंदभाऊ शेंडे ने गोंदिया नप नगराध्यक्ष पद हेतु दाखल किया नामांकन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्षानिमित्त आयोजित कृतज्ञता सोहळा मोठ्या उत्साहात संपन्न बाल दिवस पर बच्चों ने पीस पोस्टर प्रतियोगिता में बढ चढ कर हिस्सा लिया: पंकज राजाभोज झांसी के तत्वाधान में कलचुरी कलार समाज झांसी एवं भूतपूर्व सैनिकों के संगठन के द्वारा 06 दिसंबर 2025 को सर्वजातीय गरीब परिवारों की 55 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन विकास के लिए जनता महायुति को चुनेगी मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, निधि को लेकर कोई भेदभाव नहीं: आ. डॉ. परीनय फुके हर शहर के लिए ठोस विकास की योजना तैयार “CM का प्रतिपादन अफवाह से रहे दूर रहे” भंडारा के विकास कार्य के लिए धन की कोई कमी नहीं होने दूंगा नानाभाऊ पटोले, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, दिलीपभाऊ बन्सोड एवं सांसद डॉ. प्रशांत पडोले के नेतृत्व में सचिन गोविंदभाऊ शेंडे ने गोंदिया नप नगराध्यक्ष पद हेतु दाखल किया नामांकन उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील यांच्या अध्यक्षतेखाली राष्ट्रीय शैक्षणिक धोरण (NEP) अंमलबजावणी आणि विकसित महाराष्ट्र 2047 संदर्भातील आढावा बैठक संपन्न राज्य सामाईक प्रवेश परीक्षा कक्षाकडून पीसीएम, पीसीबी आणि एमबीए या अभ्यासक्रमांच्या प्रवेश परीक्षा (सीईटी) वर्षातून दोन वेळा घेतली जाणार – उच्च व तंत्र शिक्षण मंत्री चंद्रकांत पाटील गोरेगांव तालुका के कमरगांव में भव्य तीन अंकी संगीतमय नाटक उत्सव संपन्न “विशाल अग्रवाल के हस्ते कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ” नगर परिषद चुनाव में कॉग्रेस टिकट के इच्छुक उम्मीदवारों का साक्षात्कार संपन्न “पुर्व नगराध्यक्षा आशाताई पाटील, सिंधु सुरेशजी पिपलेवार, सायली वाघमारे एवंम शोभाताई उके काँग्रेस में शामिल”, पुर्व विधायक गोपालदास अगव्राल एवंम पर्यवेक्षक अशोकजी धवड़ ने किया नविन कॉग्रेसियों का स्वागत
PRESS REPORTER FINAL 1 MB
CHIMANLAL SONY TUMSAR ADD
JAYANTI BHAI JWELLERS TUMSAR
ANJALI ONLINE RED ADS.
ANJALI ONLINE BLUE ADS.
Screenshot_20251108_154754
No Slide Found In Slider.
PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

भोपाल में नई करवट लेगा ‘इतिहास’; नए दौर में नई प्राथमिकताएं तय करेगी अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा; २ व ३ अगस्त को भोपाल में ‘कलचुरी-कुंभ’ जयनारायण चौकसे

इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क प्रतिनिधि/ मुख्य संपादक/ तुषार कमल पशिने

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

भोपाल प्रतिनिधि:समय के साथ हर समाज आगे बढ़ रहा है, सीख रहा है और तरक्की कर रहा है। यहां तक कि इतिहास में सबसे निचली पायदानों पर रहे जातीय समाज भी आज सामाजिक भेदभाव और शोषण की जंजीरों को तोड़ प्रगति के पथगामी हैं। और, इसमें उस समाज की महान विभूतियों, सामाजिक संगठनों व संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
जहां तक कलचुरी समाज (कलार, कलाल, कलवार) की बात है तो लंबे समय तक भेदभाव, शोषण और उपेक्षा का शिकार होने के बावजूद आज इसकी गिनती उन जागरूक जातीय समाजों में होती है जहां सामाजिक सुधार की प्रक्रिया सबसे पहले शुरू हुई। ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’ नाम की संस्था दरअसल सामाजिक सुधार, शिक्षा और प्रगति को लेकर कलचुरी समाज की जागृत चेतना की जीती-जागती मिसाल है, जो 3 अगस्त 2024 को भोपाल में अपना ९० वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रही है।

खास बात यह है कि महासभा भले ही अपना ९० वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है, लेकिन सही मायनों में यह 100 वर्षों से भी अधिक पुरानी संस्था है, और राष्ट्रीय स्तर पर कलचुरी समाज की पहली रजिस्टर्ड संस्था होने का गौरव भी इसे ही हासिल है। हालांकि कलचुरी समाज की कई इससे पुरानी संस्थाएं भी थीं लेकिन उनका कार्यक्षेत्र स्थानीय स्तर पर ही रहा। इस संस्था का रजिस्टर्ड नाम ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा’है जिसका इतिहास कहीं न कहीं प्रयागराज की सबसे पुरानी सामाजिक संस्था‘श्री हैहय क्षत्रिय जायसवाल सभा, प्रयाग’से एक खास नाता है।

श्री हैहय क्षत्रिय जायसवाल सभा, प्रयाग की स्थापना तत्कालीन समाज सुधारक (लाला हनुमान प्रसाद जायसवाल, बहादुरगंज, छोटे लाल महाजन, हिम्मतगंज, नर्मदा निवास, कटघर और शाहगंज कोठीवाले) द्वारा 1905 में की गई थी। इसका कार्यक्षेत्र प्रयागराज और आसपास के क्षेत्र में जायसवाल समाज के मानव एवं सामाजिक विकास के उद्देश्य से किया गया था। इस संस्था के गठन के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसी ही संस्था के गठन का विचार भी प्रतिपादित हुआ। लेकिन इस दिशा में कोई ठोस पहल होने में 6 वर्ष लग गए।

1911 में प्रयागराज में स्व. श्री कुंदनलाल जायसवाल (दिल्ली) और स्व. श्री फूलचंद्र जायसवाल (नीमच) की अध्यक्षता में हुए हैहय क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में ‘अखिल भारतवर्षीय हैहय क्षत्रिय महासभा’ का गठन हुआ। इसके बाद इस नवगठित संस्था के कई राष्ट्रीय अधिवेशन हुए। इसी क्रम में एक महत्वपूर्ण सम्मेलन 26 से 28 सितंबर, 1926 को जबलपुर में हुआ था जिसकी अध्यक्षता महान इतिहासकार डा. काशीप्रसाद जायसवाल ने की थी, और सचिव थे जाने-माने पुरातत्वविद एवं विद्वान ‘राय बहादुर’ डा. हीरालाल राय। संस्था ने अगले कुछ वर्षों का सफर इन्हीं दो महान विभूतियों के मार्गदर्शन और नेतृत्व में तय किया। 1933 में डा. हीरालाल राय के मार्गदर्शन महासभा के पंजीकरण की रूपरेखा तैयार हुई और 3 अगस्त, 1935 को महासभा का पंजीकरण हुआ। पंजीकरण के बाद डा. महान गणितज्ञ गोरख प्रसाद जायसवाल इसके पहले अध्यक्ष बने थे जो अपने पूर्ववर्ती अध्यक्षों डा. काशीप्रसाद जायसवाल एवं राय बहादुर डा. हीरालाल राय के समान ही अपने क्षेत्र में अंतराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात थे। डा. गोरख प्रसाद जायसवाल और उनके बाद के अध्यक्षों के कार्यकाल में महासभा राष्ट्रीय स्तर पर सामाजिक उत्थान के अपने उद्देश्य पर समर्पित भाव से काम करती रही।

महासभा के मौजूदा अध्यक्ष श्री जयनारायण चौकसे भी एक जाने-माने शिक्षाविद और समाजसेवी व सुधारक हैं। उनके नेतृत्व में महासभा ने समाजबंधुओं के सशक्त सहयोग के साथ आगे बढ़ने का एक रोडमैप तैयार किया है। इसके अनुसार, महासभा राष्ट्रीय स्तर पर ‘एक नाम, एक लोगो, एक ध्वज’ के माध्यम से समाज की एक पहचान स्थापित करने का प्रयास करेगी। साथ ही प्रत्येक आय़ु वर्ग में नेतृत्व की भावना को बलवती करने के लिए राष्ट्र से लेकर स्थानीय स्तर तक महिला इकाइयों, युवा इकाइयों (40 वर्ष की आयु तक), वरिष्ठजन इकाई (मार्गदर्शन हेतु) के गठन का प्रयास किया जाएगा। समाज के उत्थान खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु सामूहिक प्रयास की एक व्यवस्था बनाई जाएगी। श्री जयनारायण चौकसे ने बताया कि महासभा का कोई भी अध्यक्ष केवल एक कार्यकाल के लिए ही नियुक्त किया जाएगा जो कि पांच वर्ष का होगा। एक कार्यकाल पूरा होने पर वह अध्यक्ष स्वतः ही वरिष्ठजन इकाई यानी मार्गदर्शक मंडल का सदस्य हो जाएगा। इसी प्रकार जिला और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी अपने पद पर पुनरावृत्त नहीं हो सकेंगे।

श्री जयनारायण चौकसे ने इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क को बताया कि महासभा का गौरवशाली इतिहास रहा है, 1982 तक यह कलचुरी समाज की एकमात्र राष्ट्र-स्तरीय संस्था थी और इसका नेतृत्व हमेशा ही प्रगतिशील विचारों वाले सुशिक्षित व प्रतिष्ठित समाजबंधुओं के पास रहा। महासभा नए दौर में नई जरूरतों के लिहाज से आगे भी समाजहित के काम करती रहे, इसी की रूपरेखा २ अगस्त को ९० वें स्थापना दिवस समारोह में होने वाले विचार-गोष्ठी में तय की जाएगी। अगले दिन ३ अगस्त को कलचुरी युवक-युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दोनों कार्यक्रम श्री चौकसे के कोलार रोड स्थित अपने प्रतिष्ठित शिक्षा प्रतिष्ठान ‘एलएनसीटी यूनीवर्सिटी एवं जेके हॉस्पिटल’ परिसर में होंगे। दो दिनी आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए श्री जयनारायण चौकसे के साथ महामंत्री श्री एमएल राय और श्री शंकरलाल राय के नेतृत्व में 200 से अधिक समाजबंधुओं की टीम गत दो माह से विभिन्न व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए जुटी हुई है।

श्री जयनारायण चौकसे: संस्थापक अध्यक्ष/ अखिल भारतवर्षीय हैहय क्षत्रिय महासभा’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)
loader-image
BHANDARA GONDIA
5:44 am, Dec 5, 2025
temperature icon 16°C
clear sky
70 %
1017 mb
12 Km/h
Wind Gust: 21 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:50 am
Sunset: 5:51 pm

Our Visitor

8 7 9 6 2 3
Total Users : 879623
Total views : 6483429

Our Visitor

8 7 9 6 2 3
Total Users : 879623
Total views : 6483429
error: Content is protected !!