
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोंदिया प्रतिनिधि
यह सम्मान उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ किसान अवार्ड विजेता भारत के सबसे शिक्षित अखिल भारतीय किसान महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक भारत के जैविक खेती नवाचार के प्रचारक डॉ राजाराम त्रिपाठी के हाथो गोंदिया मे भवभुती रंगमदीर कन्हारटोली गोंदिया मे आयोजित महिला सत्कार समारोह में प्रदान किया गया।
गौरतलब है कि सविता पुराम ने अपनी शिक्षा के बाद राजकीय यात्रा जिप सदस्य के रूप में शुरु की। उसी कार्यकाल में वे जिला परिषद की महिला एवं बाल कल्याण सभापती बनी। इस दौरान अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान समाजसेवी उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए महिला छात्र मजदुरो हेतु लगातार उत्कृष्ट सेवा प्रदान की। उनके इन्ही सेवा के वजह से 2014 में संजय पुराम को विधायक बनानें में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उसके बाद वह लगातार किसान मजदूर छात्र हेतु अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रही। इस बीच एक बार उन्होंने खुद जिला परिषद चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा तो एक बार विधायक चुनाव संजय पुराम को हार का मुंह देखना पड़ा किंतु हार के बावजूद भी लगातार निरंतर किसान छात्र मजदुरो हेतु अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रही। महिला हेतु वाण बांटने में कीर्तिमान स्थापित करना हो, रक्षा बंधन त्यौहार में रिक्सा चालक से संवेदनशील पुलिस कर्मियों के कार्यस्थल पर जाकर राखी बांधना हो। निरंतर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करते रही। एवं पुनः जिप सदस्य के रूप में चुनाव में सफलता हासिल कर जिले की महिला बाल कल्याण सभापती बनी एवं दुसरी बार संजय पुराम को विधायक बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी इस भुमिका एवं सामाजिक उत्तरदायित्व हेतु उन्हे सुपर वुमन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।





Total Users : 879218
Total views : 6482663