
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोरखपुर प्रतिनिधि
गोरखपुर। अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक- पूरन चंद झरीवाल, राष्ट्रीय महासचिव -ध्रुव चंद् जायसवाल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष-डॉ मनोज जायसवाल ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को संबोधित किया। राष्ट्रीय संरक्षक पूरन चंद झरीवाल ने कहा कि हमारी जाति को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग नाम से पिछड़ा वर्ग मेंआरक्षण प्राप्त है। हमारी जाति के लोग बड़ी संख्या में जायसवाल नाम का उपयोग करते हैं। पूरे भारतवर्ष मैं संपूर्ण जाति को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से नवीन संस्था का नाम अखिल भारतीय कलवार,कलाल कलार जायसवाल महासभा नाम रखा गया है। उन्होंने बताया कि वे सचिवालय अधिकारी संघ के निरंतर पांच बार अध्यक्ष रहे हैं और और अन्य पिछड़ा वर्ग के अधिकारियों के लिए उन्होंने पूरे राजस्थान में एक आंदोलन भी चलाया। उन्होंने अपनेअनुभव के आधार पर बताया कि सत्ता में राजनीतिक भागीदारी के अभाव के कारण इस जाति के अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर पदस्थापित किए जाने से वंचित रखा जाता है और उनके प्रति उपेक्षित रवैया अपनाया जाता है। इसके लिए पूरे भारतवर्ष में जागरूकता लाऐंगे।
राष्ट्रीय महासचिव धुव्र चंद जायसवाल ने कहा कि राजस्थान में अलवर निवासी नरेश धानावत, उत्तर प्रदेश में वाराणसी निवासी रमाकांत जायसवाल, बिहार प्रदेश में कटिहार निवासी अमित कुमार प्रवीण जायसवाल को प्रदेशअध्यक्ष घोषित किया जा चुका है। पश्चिम बंगाल, अरुणाचल,मेघालय, असम,नागालैंड, त्रिपुरा आदि प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा इस माह में कर दी जाएगी। भारत के शेष प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाना
प्रक्रियाधीन है। उपरोक्त के अतिरिक्त राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष श्रीमती रूपा जायसवाल ने महिलाओं को संगठित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रांतो में प्रदेश महिलाध्यक्षों के नामों का चयन कर लिया गया है जिनकी घोषणा वे स्वयं करेंगी।
राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष डॉ मनोज जायसवाल ने कहा कि आशीष जायसवाल पत्रकार निवासी महाराजगंज को उत्तर प्रदेश का युवाअध्यक्ष व गणेश कुमार भगत सहरसा को बिहार प्रदेश का युवा अध्यक्ष घोषित किया गया है। पहले चरण के शेष राज्यों के युवा अध्यक्षों की घोषणा अति शीघ्र कर दी जाएगी। देश के युवाओं को तकनीकी शिक्षा प्राथमिक रूप से दिलवाये जाने और युवाओं को न्यायपालिका एवं प्रशासनिक सेवाओं में प्रवेश करने हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए समाज के भामाशाहों और बुद्धिजीवियों का सहयोग लिया जाएगा|
ध्रुवचंद जायसवाल- राष्ट्रीय महासचिव





Total Users : 879218
Total views : 6482663