
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ तुमसर प्रतिनिधि

तुमसर: हनुमान रामायण बहुउद्देश्यीय संस्था द्वारा संचालित हनुमान रामायण मंडल द्वारा 7 अप्रैल से गुरुनानक नगर स्थित काली मंदिर के पास हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके अंतर्गत 7 से 13 अप्रैल तक रोजाना शाम 4 से 7 बजे तक गोकुल (वृंदावन) निवासी देवी वैभवीश्री की संगीत मय शिव महापुराण कथा आयोजित की गई है. इसके साथ ही 11 अप्रैल को अखंड रामचरितमानस पाठ, 12 अप्रेल को सुबह सुंदरकांड पाठ, चालीसा, आरती एवं शाम 6 बजे से जन्मोत्सव पूजा एवं अतिथि सत्कार समारोह के पश्चात महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. 13 अप्रैल को सुबह सामूहिक हरिपाठ, प्रार्थना, भजन, गोपालकाला, कीर्तन एवं शाम को आकर्षक झांकियों के साथ कलश विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया है. उपरोक्त धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थित रहने का अनुरोध रामायण मंडल के संचालक अनिलकुमार शेंडे, तुषार कमल पशिने (पत्रकार) एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया है.





Total Users : 880667
Total views : 6485091