



इंडियन हेडलाईन न्यूज नेटवर्क/ नवि मुंबई प्रतिनिधी
कल्याण: साहित्य भारती कल्याण शाखा की नई कार्यकारिणी हाल ही में घोषित की गई है। अध्यक्ष के रूप में प्राचार्य नारायण फडके और उपाध्यक्ष के रूप में डॉ. चंद्रशेखर भारती और श्रीमती सत्यभामा सिंह का चयन किया गया है।
साहित्य भारती कल्याण शाखा की कार्यकारिणी की घोषणा कोकण प्रांत मंत्री माननीय श्यामसुंदर पांडे ने हाल ही में की। इस प्रांतीय कार्यकारिणी में नारायण फडके – अध्यक्ष, सत्यभामा सिंह – उपाध्यक्ष, चंद्रशेखर भारती – उपाध्यक्ष, श्यामसुंदर पांडे – मुख्य सचिव, श्रीमती दुर्गा सेर्वे, डॉ. शैलेंद्र सहस्रबुद्धे, मृणालिनी पांडे – सह सचिव, तृप्ती राठौड़ – कोषाध्यक्ष के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अन्य सदस्यों के नाम भी घोषित किए गए। जल्द ही कार्यकारिणी की सर्वसंचालन बैठक आयोजित की जाएगी।