
प्रतिनिधी तुषार कमल पशिने
सालेकसा तालुका प्रतिनिधी/ अशोक. कटकवार
भारतीय स्वतंत्र दिन के उपलक्ष्य पर मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम स्थानिक पुलिस मुख्यालय में संपन्न हुआ !जिसमें जिले में विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने वालों का विशेष सत्कार किया गया! जिसमें हंसवाहिनी डेवलपमेंट ऑफ आर्ट एंड कल्चर संस्था के संचालक सूरज नशीनें का महाराष्ट्र शासन की तरफ से प्रशस्ति पत्र देखकर जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे ने सम्मानित किया..
हंसवाहिनी आर्ट एंड कल्चर डेवलपमेंट संस्था के अंतर्गत जिले में विविध सामाजिक उपक्रम अभियान चलाने के लिए तथा रेलवे रेल यात्रियों के सुविधा हेतु रेलवे सलाहकार समिति सदस्य के रूप में उनका कार्य उल्लेखनीय रहा है। इसी तरह आरोग्य भारती तथा योग नगर उत्सव समिति तथा जिला प्रशासन द्वारा चलाए जाने वाले अनेक सामाजिक उपक्रम में उनका तथा उनके कल्चर डेवलपमेंट सोसाइटी का मूल्य योगदान रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी चिन्मय गोतमारे ने सामाजिक कार्यकर्ता सूरज नसीने को सम्मानित किया इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक निखिल पिगले, जिला परिषद के मुख्य अधिकारी अनिल पाटिल तथा अन्य अधिकारियों की प्रमुख उपस्थिति थी।





Total Users : 883186
Total views : 6488654
