
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्धन लीला का किया वाचन..


गोंदिया के सुप्रसिद्घ सेठ शंकरलाल अग्रवाल परिवार द्वारा 16 से 23 सितम्बर तक, राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य अतुलजी महाराज रामायणी की ओजस्वी वाणी में स्थानीय प्रताप लॉन्स, गोंदिया में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है, इसी श्रृंखला में कथा के पांचवें दिन २० सितंबर को पूज्य अतुलजी महाराज रामायणी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लिलायें माखन चोरी, गोवर्धन लीला आदि पर कथा वाचन किया।
भागवत कथा के पांचवें दिन कृष्ण की बाल लीलाओं का मंत्र मुग्ध कर देने वाला वर्णन पूज्य अतुलजी महाराज रामायणी ने किया। उन्होंने माखन चोरी और भगवान कृष्ण की अन्य बाल लीलाओं और उनके महत्व तथा उनके पीछे गुढ़ रहस्य व संदेश से भक्तोंं को परिचित कराया। इस दौरान उन्होंने भजन गीतों की प्रस्तुति के साथ भी कथा वाचन किया।
यह रहे प्रमुख रुप से उपस्थित..
भागवत कथा के पांचवें दिन प्रमुख रुप से पुलिस अधीक्षक गोंदिया निखिल पिंगले, वीरेन्द्र अंजनकर – संगठन मंत्री, जिला भाजपा, नेतराम कटरे पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष, अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष,राइस मिलर्स एसोसिएशन, किरनकुमार मुंदडा, अध्यक्ष, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन, दिनेश दादरिवाल, अध्यक्ष जनता सहकारी बैंक, भाजपा नेता नंदू बिसेन, रायपुर से पधारे कैलाश मुरारका, महावीर एजुकेशन सोसाइटी अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल, श्री मारवाड़ी युवक मंडल अध्यक्ष महेश गोयल, पूर्व अध्यक्ष हुकुमचंद अग्रवाल, वेदप्रकाश गोयल, चेतन बजाज, श्री कृष्ण गौरक्षण सभा अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, राइस मिल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गजानन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अपूर्व अग्रवाल ने किया।
21 सितम्बर को श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का पावन प्रसंग..
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के सात दिवसीय आयोजन के छटवें दिवस पर गुरुवार २१ सितम्बर को भगवान महारास, कंस वध, गोपी उध्दव संवाद एवं श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह आदि पर पुज्य अतुलजी महाराज दोपहर 3.00 बजे से 6.00 बजे तक कथा वाचन एवं प्रवचन करेंगे। उपरांत प्रभु श्रीकृष्ण रुक्मणी का पावन विवाह संपन्न कराया जायेगा। इस अवसर पर सभी श्रद्घालुओं से उपस्थित रहकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण लाभ लेने का अनुरोध पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, कृउबास संचालक सुरेश कुमार अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल ने किया है।





Total Users : 883234
Total views : 6488705
