
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
मेरे कार्यालय के समक्ष श्रीराम अभिनव संस्था के धान के भूगतान को लेकर आंदोलन में करीब 433 से अधिक किसानों के लिए सतत सरकार से संपर्क और प्रयास के चलते आज समाधानकारक निर्णय हुआ है। आज मैने स्वयं सहयाद्रि भवन में मा. मुख्यमंत्री श्री एकनाथजी शिंदे साहब से मिलकर प्रस्ताव पर उनकी साइन ली है, जल्द ही इसका आदेश भी निकलेगा और कुछ ही दिनों में किसानों को उनके हक के 3.5 करोड़ रुपयों का भुगतान मिलेंगा।
किसान भाइयों से किया अपना वादा मैने समय रहते पूर्ण किया। मैं सदैव आप सभी किसानो के हितों के लिए कार्य करने वाला आपका सेवक हू। जिन लोगों ने गलती की है, किसानों से धोखाधड़ी की है उनपर भी कार्रवाई हेतु मैं किसानों की इस लड़ाई को जारी रखूगा। सभी किसान भाईयों और गोंदिया विधानसभा की जनता की ओर से मैं मा. मुख्यमंत्रीजी श्री एकनाथ शिंदे साहब एव मा. उपमुख्यमंत्रीजी श्री देवेंद्र फडणवीसजी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हु!





Total Users : 883190
Total views : 6488658
