![Voice Reader](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने दिये थे भुगतान के आदेश, किसानों के करोड़ों रुपये का गबन करनेवाली श्रीराम अभिनव संस्था के संचालक अभी भी पोलीस गिरफत से बाहर..
गोंदिया दि.05/09/2023 पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के अनुरोध पर राज्य शासन के अन्न व नागरी पुरवठा विभाग ने आज (ता.5) ग्राम चुटिया की श्रीराम अभिनव शासकीय धान खरेदी संस्था के 432 किसानों के 15,996
क्विंटल धान के 3,26,31,840 रुपये (3 करोड़ 26 लाख) रुपये के भुगतान का आदेश दे दिया है, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने मुंबई से
DMO से फोन पर चर्चा कर, अब बकायेदार किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करने के निर्देश दिये है। उल्लेखनीय है कि, गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुटिया कि, श्रीराम अभिनव धान खरेदी संस्था द्वारा शासन के नाम पर 1000 से अधिक किसानो से खरीदे गए करीब 25000 क्विंटल से अधिक धान को गायब कर, शासन के साथ-साथ हजारों किसानों के साथ धोखाधड़ी करनेवाली राजनैतिक वरदहस्त प्राप्त संस्था संचालकों पर कड़ी कार्यवाही और किसानों को तत्काल धान का भुगतान किये जाने बाबत, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, अन्न व नागरी पुरवठा मंत्री छगन भुजबळ को ज्ञापन सौंप, राजनैतिक वरदहस्त प्राप्त संस्था द्वारा किसानों के साथ धोखाधड़ी करने और शासन द्वारा धान के भुगतान रोक जाने से, ग्रामीण अंचल मै चल रही विस्फोटक परिस्थिती से अवगत कराया था, जिस पर देवेन्द्र फडणवीस ने आगामी दो दिनों में सर्वप्रथम धान का चुकारा कराने का निर्देश संबंधितों को दिये थे, जिसके आज शासन ने विशेष आदेश जारी कर उक्त पीड़ित 432 किसानों के भुगतान के आदेश दे दिये है। उक्त रक्कम की वसुली शासन द्वारा श्रीराम अभिवन संस्था के संचालकों द्वारा की जायेगी, यह विशेष उल्लेखनीय है।
जिन किसानों के पास धान की पावती नहीं है, उन्हें भी भुगतान करें सरकाररू पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने जिन 432 किसानों को धान की रसीद प्राप्त हुई, उन किसानों का धान संस्था द्वारा गायब किये जाने के बावजुद, सरकार द्वारा भुगतान किये जाने के लिये मुख्यमंत्री शिंदे एवंम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र प!डणवीस का आभार व्यक्त किया है, वहीं जिन सैकडों किसानों ने संस्था संचालकों पर विश्वास कर धान दे दिया और संस्था संचालकों ने जिन सैकडों किसानों का धान गायब कर रसीद तक नहीं दी, एैसे भी सभी किसानों को शासन संपुर्ण भुगतान करें, एैसा निवेदन किया है, यह विशेष उल्लेखनीय है।