
गोंदिया दि.06/10/2023:- पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते ग्राम बनाथर में 3 लाख रूपये लागत से निर्माणाधीन वंजारी माता मंदिर चावडी एवंम 5 लाख रुपये लागत से निर्माणाधीन सर्व समाज भवन के समीप मैदान सिमेंटीकरण बांधकाम का भुमिपुजन ग्राम के सरपंच श्री गुलाब नागदेवे, पुर्व पस सभापती ओमप्रकाशभाऊ भक्तवर्ती, श्री छगन माने एवंम गणेश उत्सव मंडल अध्यक्ष श्रीमती रेखाताई झरबले की प्रमुख उपस्थिती में संपन।
पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते ग्राम बनाथर में निर्मित होंगा वंजारी माता मंदिर और समाज भवनाओं के समक्ष सिमेंट रस्ता ग्राम विकास में महिलाओं का प्रयत्न-सहयोग सराहनीय-पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल.उत्सव मंडल सचिव रानुताई अवस्थी ने कहा कि, पुर्व विक ग्राम बनाथर को अनेकों समाज भवन, मंदिर, पेयजल पुर्ती योजना, पुर्नवसन कॉलोनी सहित ग्राम को जोड़नेवाले अनेकों जोड रस्ते बनाकर ग्राम के विकास को गती दी। आज हर्ष की बात है कि, हमारे अनुरोध पर उन्होंने ग्राम की वंजारी माता मंदिर पर छत निर्माण के लिये 3 लाख रूपये की चावडी और सभी समाज भवनों के समक्ष मैदान के सिमेंटीकरण का कार्य मंजुर किया। इस अवसर पर उपस्थितों को संबोधित करते हुए, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, उन्हें गोंदिया विधानसभा क्षेत्र और विशेषतः बनाथर के नागरीकों ने भरपुर आशिर्वाद और प्रेम दिया, जिसके हमेशा आभारी रहेंगे। विगत विधानसभा चुनाव के बाद कोरोना लॉकडाऊन के कारण उनका ग्राम में आना नहीं हो सका और इसीलिये आज महिलाओं के अनुरोध पर छोटे से भुमिपुजन के माध्यम से वे ग्राम में पहुॅंचे है। हर्ष की बात की आज गणेशत्सव का पावन पर्व है और गणेश पंडाल की सारी व्यवस्थाएं महिला मंडल के हाथों में है। महिलाओं के अनुरोध है हमने इन धार्मिक स्थलों वे! विकास हेतु निधी मंजुर की।
प्रमुख रुप से ग्राम के सरपंच गुलाब नागदेवे, पवन तेलासे, संजय पटले, लालचंद खरे, अशोक बर्वे, हिराबाई गजभिये, निखिल खरे, गज्जु शेंन्द्रे, नागेश्वरीबाई राणे, रेखाबाई दियेवार, निताबाई बैस, सरस्वती तेलसे, आरती बैस, वर्षाताई तेलसे, रजनीबाई वळते, प्रतिमाबाई सोनकर, शशीकलाबाई बारापात्रे, शशीबाई तेलसे, गीताबाई सेन, मायाबाई वळते, सुजय झरबले, रितीक दियेवार, अंकित बारापात्रे, लक्ष्मण डोहरे, सचिन बैस, ब्रजेश अवस्थी, नरेश वळते, सागर गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताए उपस्थित थी।





Total Users : 883176
Total views : 6488642
