
गोंदिया प्रतिनिधि/ कु शिखा सुरेश पिपलेवार ने हाल ही में दुबई में मिस ग्लोबल वर्ल्ड इंटरनेशनल में तीसरे रनर अप टाइटल के साथ मिस फिटनेस क्वीन का सबटाइटल ख़िताब जीता है!! जनवरी में माइलस्टोन मिस इंडिया इंटरनेशनल का ख़िताब जीतने बाद इस ख़िताब के लिए भारत से कुमारी शिखा सुरेश पिपलेवार को चयनित किया गया था! इस कार्यक्रम में दुनिया भर से प्रतिभागियों ने भाग लिया था ! इसमें सामाजिक कार्य, चैरिटी, टैलेंट राउंड (योगा डांस ), रैंप वाक, ग्रुप डिस्कशन,फोटो शूट, क्वेश्चन आंसर राउंड,सोशल मीडिया राउंड के तहत चयन किया गया है ! सामाजिक कार्य व फोटो शूट हेतु “एजुकेट द गर्ल चाइल्ड” इस थीम पर कुमारी शिखा सुरेश पिपलेवार ने शिक्षा के क्षेत्र में साल भर कार्य किया ! योग कुमारी पिपलेवार की दिनचर्या का अहम हिस्सा होने से शिव तांडव स्त्रोत्रम पर योग नृत्य प्रस्तुत किया! रैंप वाक में पाँच केटेगरी- नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड, रेड बॉडिकॉन राउंड , इवनिंग गाउन राउंड, क्वेश्चन आंसर राउंड, क्राउनिंग राउंड आदि का समावेश था!प्रतियोगिता के राउंड कई महीनों से शुरू हो गये थे ! प्रत्यक्ष दुबई में यह प्रतियोगिता तक़रीबन एक हफ़्ते तक चली – सुबह ६ से रात तक ग्रूमिंग व राउंडस निरंतर चलते रहे! इस सबसे गुज़र कर बाक़ी देशों के प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देकर कु. शिखा सुरेश पिपलेवार ने मिस ग्लोबल वर्ल्ड इंटरनेशनल में तीसरे रनर अप टाइटल के साथ मिस फिटनेस क्वीन का सबटाइटल ख़िताब जीता है! उन्होंने भगवान , उनके परिवार , उनकी गुरु, निकट संबंधी, मित्रों व सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया हैं ! वो प्रतियोगिता के बाद गोंदिया प्रथम ७ अक्टूबर की रात पहुँची हैं!
कलार समाज की तरफ से श्री विजय कावडे, सतीश दखने, तुषार कमल पशिने, सन्नी नशिने ने स्मृति चिन्ह देखकर किया स्वागत!





Total Users : 883062
Total views : 6488494
