
चीफ एडिटर/ तुषार कमल पशिने
भंडारा प्रतिनिधि/ इंडियन हैडलाइन को दिए गए साक्षात्कार के अनुसार महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्री. रमेशजी बैस सर इन्होंने श्री. प्रितम राजाभोजजी को रक्तदान तथा विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट समाज कार्य करने हेतु उनकी सराहना की, तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम में पालकमंत्री श्री. विजयकुमारजी गावीत, सांसद श्री. सुनिलजी मेन्ढे, विधायक श्री. नरेंद्र भोंडेकर, विधान परिषद सदस्य डॉ. श्री. परिणयजी फुके, जिलाधिकारी योगेशजी कुंबेजकर, C.S. डॉ. श्री. दीपचंदजी सोयाम, जिला स्वास्थ अधिकारी श्री. मिलिंदजी श्यमकुंवर्, डॉ. श्री. नितिनजी तुरस्कर, डॉ. श्री. चंद्रमोहनजी गुप्ता, डॉ. श्री. ब्राह्मणकरजी, श्री. हेमंतजी चंद्रवासकर, श्री. अमितजी वसानी, राजूजी खवस्कर, मीराजी भट मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
आप जानते ही हैं कि दुनिया में अनेक प्रकार के रत्न पाए जाते हैं। इतिहास में भी रत्नों की खूब चर्चा हुई है। अकबर के नवरत्नों के किस्से भी सबने ही सुने हैं। आज हम इन सब रत्नों की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के भंडारा शहर में रहने वाले एक ऐसे रत्न की जो वास्तव में एक ‘‘अनमोल रत्न’’ की भांति ही हैं।सादगी, सेवा, त्याग और निष्ठा की भावना से लबरेज कर्म को ही अपने जीवन का उद्देश्य मानकर समाजसेवा के प्रति समर्पित है महाराष्ट्र के भंडारे शहर जिले के प्रीतम राजाभोज का जीवन





Total Users : 883178
Total views : 6488644
