
पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने गोंदिया ग्रामीण क्षेत्र में खेतों का दौरा कर लिया बेमौसमी बारिश से नुकसानी का जायजा हर आपदाग्रस्त किसान का करें नियमानुसार नुकसानी पंचनामा आपदाग्रस्त किसानों की अंतिम सुची का हो चावडी वाचन -पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल

गोंदिया/ गोंदिया विधानसभा क्षेत्र में गत 4 दिनों में हुई बेमौसमी बारीश से धान एवंम अन्य फसलों को हुए नुकसान की जानकारी लेने एवंम संकट वे! समय आपदाग्रस्त किसानों से भेंट कर सांत्वना देने हेतु, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने ग्राम टेमनी, चुलोद, आसोली, नवरगांवकला, कामठा, झिलमिली, छिपीया, कटंगटोला, परसवाडा, खातिया, अर्जुनी आदि ग्रामों का दौरा कर, सीधे खेतों में पहुॅंचकर फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया एवंम स्थानीय किसानों, तहसीलदार एवंम संबंधित पटवारीयों-वृषी अधिकारीयों से चर्चा कर नुकसानी के आकलन एवंम पंचनामा किये जाने की वर्तमान स्थिती की जानकारी ली। चर्चा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने आपदाग्रस्त किसानों को कहा कि, राज्य के नेता एवंम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्रजी फडणवीस से उनकी प्रत्यक्ष चर्चा हुई है और उपमुख्मंत्री को उन्होंने बेमौसमी बारिश से क्षेत्र की विकट परिस्थितीयों से अवगत कराया है। भाजपा सरकार के हर आपदाग्रस्त किसान के साथ खड़ी है और अधिकाधिक आर्थिक मदत शासन से मंजुर कराने के लिये वे प्रयासरत है।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि, उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे एवंम उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को इस वर्ष धान पर 25 हजार रुपये हेक्टरी बोनस दिये जाने की मांग की है और निश्चित रूप से इस संदर्भ में राज्य सरकार जल्द ही सकारात्मक घोषणा करेंगी। उपस्थित तहसीलदार एवंम संबंधित पटवारीयों-वृषी अधिकारीयों को पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि, नुकसानी के पंचनामे में किसी प्रकार की लापरवाही या स्थानीय नेताओं के भाई-भतीजा वाद को शय न देते हुए, हर आपदाग्रस्त किसान का नुकसानी पंचनामा नियमानुसार करें एवंम ग्रामवार आपदाग्रस्त किसानों की सुची का चावडी वाचन करें, जिससे किसी किसान के छुट जाने की स्थिती में उसका नाम आपदाग्रस्तों की यादी में सम्मिलित हो जाये।
इस अवसर पर तालुका भाजपा अध्यक्ष धनलाल ठाकरे, पुर्व जिप अध्यक्ष नेतरामभाऊ कटरे, जिप सदस्य रितेश मलघाम, भाऊलाल तरोणे, जिप सदस्य विजय उके लक्ष्मीताई तरोणे, गुणीलाल देशभ्रतार, पस सदस्य विनोद बिसेन, पुर!षोत्तम उईव, योगराज उपराडे, स्नेहाताई गौतम, भुवनसिंह नागपुरे, सुनिताताई दिहारी, कलाबाई भेंडारकर, निखील चिखलोंडे, अजाबराव रिनायत, तोमेश्वरीबाई कटरे.





Total Users : 883253
Total views : 6488729
