
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ तुमसर प्रतिनिधि
आज रविवार 23 मार्च को तुमसर रोड पर एक ग्राम पंचायत सदस्य की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई! मृतक का नाम अंकुश साठवाने नेहरू वार्ड तुमसर रोड (देवाड़ी) है और आरोपी मुन्ना बिरनवारे और अंकुश अच्छे दोस्त थे। कुछ दिनों पहले मुन्ना और अंकुश के बीच अवैध संबंध को लेकर विवाद हुआ था! तब से अंकुश नागपुर में रह रहा था। शनिवार 22 मार्च को अंकुश तुमसर रोड वापस आ गया। अंकुश के पिता ने आज 23 मार्च को शाम 5 बजे समझौते के लिए मुन्ना को अपने घर बुलाया! मुन्ना ने अपने साथ लाए चाकू से उस पर वार कर दिया, जिससे अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई।





Total Users : 883251
Total views : 6488727
