
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ गोंदिया प्रतिनिधि
कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट मिनी स्विट्ज़रलैंड के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन में मंगलवार को दोपहर 2.30 बजे के दरमियान हुए हमले में 26 से ज्यादा लोगों को आतंकियों द्वारा बेरहमी से बेगुनाह पर्यटकों को मौत के घाट उतार दिया गया ,जिसमें मरने वाले पर्यटक में हिंदू मुस्लिम और भी मजहब के लोग थे मगर यह घटना ने पूरे मानवता को शर्मसार कर दिया ,इससे यह साबित होता है कि आतंकवादियों का कोई मजहब कोई धर्म नहीं होता ,वह एक दरिंदे होते हैं वह इंसानियत के दुश्मन होते हैं सिर्फ जान लेना जानते हैं ऐसे आतंकवादियों के लिए इस देश में कोई जगह नहीं ,ऐसे आतंकवादियों को जेल में रखकर अपना मेहमान बनकर बिरयानी खिलाने की कोई जरूरत नहीं है ऐसे आतंकवादीयो को बीच चौराहे पर फांसी दे देनी चाहिए ,इन आतंकवादियों के वजह से हमारे भारत देश में शोक का माहौल बना हुआ है पुरा देश रो रहा है कहीं परिवार उजड़ गये ,मृतकों के प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं ऐसे आतंकीय हमले की मुस्लिम समाज कडे शब्दों में निंदा करता है सकल हिंदू समाज वह मुस्लिम समाज द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें दोनों समाज द्वारा मोमबत्ती जलाकर एकता का प्रतीक दिया .और मृतको को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की ,और दोनों समाज ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा कर अपना गुस्सा फुका , और उनकी आत्माओं को शांति मिले ऐसी कामना कि ,ऐसे आतंकी हमले का हम निषेध करते हैं कड़े शब्दों में खोर निंदा करते हैं और सरकार से निवेदन करते हैं जल्द से जल्द आतंकवादियों को बीच चौराहे में फांसी पर लटकाया जाये,और मृतको के साथ इंसाफ किया जाये !






Total Users : 883148
Total views : 6488596
