
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ तुमसर प्रतिनिधि

तुमसर: श्री हनुमान रामायण बहुउद्देशीय संस्था द्वारा संचालित श्री हनुमान रामायण मंडल द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मनाया गया जिसमें 7 अप्रैल से 12 अप्रैल तक रोजाना गोकुल वृंदावन से पधारी देवी वैभवीश्री जी का संगीत में शिवमहापुराण कथा पर प्रवचन हुआ जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर कथा का लाभ लिया पूरा पंडाल शिवमय में हो गया था दि: 11 अप्रैल को अखंड रामायण पाठ 12 अप्रैल को प्रातकाल का श्री हनुमान जन्मोत्सव पर स्तुति चालीसा संकीर्तन आरती का आयोजन किया गया था दोपहर में सुंदरकांड पाठ एवं शाम को भव्य महाप्रसाद का आयोजन किया गया था जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद का लाभ लिया दि: 13 अप्रैल को सुबह सामूहिक गीता पाठ हरि पाठ दोपहर भजन कार्यक्रम एवं दही काला कीर्तन एवं शाम को कलश विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया गया था कार्यक्रम में प्रमुखता से सर्वश्री: मधुकर कुकडे,शिशुपाल पटले, चरण वाघमारे, डॉ: गोविंद कोडवानी, किशोर चौधरी, सुनील लांजेवर, धीरूभाई संघानी,एवं श्रद्धालु भक्ततगन आदि उपस्थित थे!
शिव महापुराण कथा एवं रामायण मंडल के आयोजक अनिल शेंडे (रामायण वाले) उपेश बांते (पाटिल) तुषार कमल पशिने (पत्रकार) एवं सभी कार्यकर्ताओं ने सभी का विशेष आभार माना!





Total Users : 883240
Total views : 6488713
