
इंडियन हैडलाइन न्यूज़/ नेटवर्क गोंदिया प्रतिनिधि

गोंदिया: हिंदू धर्म में रामनवमी का विशेष महत्व है। आज यानि 6 अप्रैल 2025 को सुबह से ही रामनवमी पर श्रीराम की पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिरों में सुबह से ही भगवान राम के दर्शन के लिए भक्त पहुंचने लगे हैं। घरों में भी उनके नाम के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को महानवमी मनाई जाती है। इसे रामनवमी भी कहा जाता है। इस दिन अयोध्या में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इस लिए ये दिन श्रीराम के भक्तों के लिए बेहद खास होता है।
इस दिन श्री राम की पूजा करने के साथ मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की भी आराधना की जाती है। साथ ही कन्या-लांगुर पूजन भी किया जाता है। रामनवमी के साथ नवरात्रि भी पूरे हो जाएंगे!
फिर से एक बार पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं





Total Users : 883148
Total views : 6488596
