
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ नागपुर प्रतिनिधि
नागपुर स्नेह मिलन व परिचय सम्मेलन से समाज के लोग संगठित होकर एकजुटता से काम करते हैं। यह विचार आर्किटेक्ट सुकुमार नशीने ने हैहय क्षत्रिय कलचुरी सभा की ओर से संताजी सांस्कृतिक सभागृह, बुधवारी बाजार में आयोजित 16 वें वार्षिक स्नेह मिलन एवं परिचय सम्मेलन में व्यक्त किए। कार्यक्रम में समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान स्वर्ण तथा रजत पदक और प्रमाणपत्र देकर किया गया। आकाश अनूप उजवने को समाज गौरव से सम्मानित किया गया। 75 वर्ष पूर्ण कर चुके और शादी के 50 साल पूर्ण करने वालों का शॉल तथा श्रीफल देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर ‘स्मरणिका-2025 कुंभ एक महायोग’ का विमोचन मुख्य अतिथि आर्किटेक्ट सुकुमार नशीने तथा अन्य अतिथियों ने किया। स्मरणिका में!
125 युवक-युवतियों के बायोडाटा हैं। संस्था के अध्यक्ष रणधीर तिलक नशीने, कार्यकारी अध्यक्ष अमित पशीने, राजकुमार उजवने, कोषाध्यक्ष विनय कुमार मोहबे, महिला अध्यक्ष सुचित्रा नशीने, अनूप उजवने, अमित खराटे, रश्मि नशीने, प्रियंका मोहबे, राजेश मोहबे, संजीव मोहबे, अंकुश मोहबे, मुक्ता कटकवार, राखी पशिने, पल्लवी खुबेले, धीरज खुबेले, आशीष पशिने, लोकेश खराटे, नीलम अविकुमार उजवने, रेखा पशीने, वीरेन्द्र तरहाटे, चित्रा मोहबे, वर्षा पशीने, रिता मोहबे, अखिलेश पशीने, मीनाक्षी पशीने, प्रदीप मोहबे, तुषार कमल पशिने सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। संचालन महासचिव देवेद्रकुमार खराटे ने किया। आभार विभा तरहाटे तथा केतकी मोहबे ने माना। यह जानकारी प्रसिद्धि प्रमुख सतेंद्र भारद्वाज ने दी!






Total Users : 883068
Total views : 6488500
