
अखिल भारतीय जायसवाल (सर्व) महासभा सत्र 2025-28 की प्रथम उच्चाधिकार समिति की प्रस्तावित बैठक दिनांक 22 जून को नमस्ते भारत बैंक्वेट, बिनोदपुर, कटिहार में निर्धारित है। इस बैठक की सफलता हेतु जायसवाल समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों की तैयारी समिति की बैठक स्वगताध्यक्ष श्री अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए और निर्णय लिया कि कटिहार में पहली बार आयोजित होने वाली इस बैठक को ऐतिहासिक बनाना है। इसके लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे।
राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि नेपाल के खेलकूद एवं समाज कल्याण मंत्री प्रमोद कुमार जायसवाल इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, भारत एवं नेपाल में रहने वाले जायसवाल परिवार के बीच सदियों से रोटी-बेटी का सम्बंध है, हमारे समाज के लोग जिस प्रकार भारत के आर्थिक सामाजिक तथा राजनिति क्षेत्र
के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उसी प्रकार नेपाल के विकास में भी जायसवाल समाज के लोग अहम भूमिका निभाते हैं. नेपाल मधेश के खेल कूद एवं समाज कल्यण मंत्री का इस कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनना हमारे समाज के लिए गर्व की बात है, इससे नेपाल में रहने वाले हमारे समाज तथा भारतीय जायसवाल समाज के बीच रिश्ता और मजबूत होगा साथ ही भारत- नेपाल के बीच सांस्कृतिक एकता को भी बल मिलेगा.
कार्यक्रम की सफलता के लिए समाज के पूर्व अध्यक्ष एवं बरारी के पूर्व विधायक बिभाष चन्द चौधरी तथा कटिहार सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद के मार्गदर्शन में अशोक कुमार चौधरी को स्वगताध्यक्ष बनाया गया है, उनके सहयोग हेतु सुशील कुमार भगत को आगंतुक अतिथियों के आगमन एवं आवास व्यवस्था हेतु सह-स्वागताध्यक्ष, भोजन व्यस्था हेतु मिथिलेश चौधरी को सह-स्वगताध्यक्ष, मिडिया प्रबंधन हेतु मनोज जायसवाल को सह-स्वगताध्यक्ष, प्रशाल एवं मंच व्यस्था हेतु जिलाध्यक्ष पंकजेश चौधरी को सह-स्वगताध्यक्ष
तथा विशिष्ट तथा अन्य अतिथियों के स्वागत – सत्कार, झंडोतोलन, भगवान सहस्त्रार्जुन एवं भगवान बलभद्र के पूजन व्यवस्था हेतु शोभा जायसवाल को सह-स्वगताध्यक्ष बनाया गया है. कार्यक्रम के सह संयोजक मनोज चौधरी ने सूचित किया कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार जायसवाल के नेतृत्व में बिहार प्रदेश के दश प्रतिनिधि दिनांक 21 जून को एवं राष्ट्रीय संरक्षक अशोक जायसवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर मोदी, राष्ट्रीय संयोजक जायसवाल अटल गुप्ता, राष्ट्रीय महासचिव शैलेंद्र जायसवाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी साईनाथ जायसवाल, सुभाष जायसवाल, झारखंड से सुनील जायसवाल सहित लगभग चालीस प्रतिनिधि का आगमन की सूचना है. महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, कर्नाटक, तेलंगना, तमिलनाडू, मध्यप्रदेश, बंगाल आदि राज्यों से कुल मिलाकर 105 प्रतिनिधियों के भाग लेने की सूचना प्रप्त है.कार्यक्रम की सफलता हेतु निभाष चन्द चौधरी, दीपक जायसवाल, बिद्यानन्द भगत, रवि चौधरी, जयराम जायसवाल, राज भगत, अनुज भगत,मुन्ना चौधरी, अरूण चौधरी, रामबिलास जायसवाल सहित अनेक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता नियमित बैठक करते हैं.
कार्यक्रम के सह-संयोजक मनोज चौधरी तथा स्वागताध्क्ष अशोक कुमार चौधरी सभी सदस्यों के साथ समन्वय स्थापित कर बैठक को ऐतिहासिक बनाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं.





Total Users : 883161
Total views : 6488618
