
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ मुंबई प्रतिनिधि
महिला काव्य मंच मध्य मुंबई समूह की त्रैमासिक काव्यगोष्ठी का आभासी मंच रविवार ८ जून की सावन की रिमझिम फुहारों के साथ समस्त नारी शक्ति से सज गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय रचना निगम जी, विशिष्ट अतिथि आ. सुनीता माहेश्वरी अध्यक्ष नासिक, विशिष्ट अतिथि अल्पना जैन अध्यक्ष मालेगांव की पावन उपस्थिति में महाराष्ट्र सचिव अन्नपूर्णा जी ‘ सरगम ’ द्वारा बनाये गए सुंदर पोस्टर मे दिये गए समय के अनुसार इस आभासी मंच का आग़ाज़ हुआ।
सरस्वती वंदना इस कार्यक्रम की संचालिका, मधुर वाणी की स्वामिनी हमारी लाडली पल्लवी रानी जी ने किया। महाराष्ट्र राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अलका सिगतिया जी का आशीर्वाद भी हमें थोड़े समय के लिए मिला। सीमा त्रिवेदी अध्यक्ष नवी मुंबई जी हवाई जहाज मे रहते हुए भी इस मंच से जुड़ी। मकाम मध्य मुंबई की अध्यक्ष सत्यभामा जी के मार्ग दर्शन व पल्लवी रानी जी के खूबसूरत संचालन मे अपने समय का ध्यान व मंच की गरिमा का वहन करते हुए कार्यक्रम सुचारु रूप से चलता रहा और काव्य की बौछार से यह आभासी मंच सराबोर होता गया। सत्यभामा जी अपने गाँव से इस मंच पर मार्गदर्शन दे रही थी। कार्यक्रम की आयोजक आ. रागिनी प्रसाद जी अस्वस्थ होने के बावजूद मंच पर अंत तक जुड़ी रही। इस कार्यक्रम के मंच की विशेषता यह रही कि सत्यभामा दीदी के निवेदन पर विशेषअतिथि व कार्यक्रम अध्यक्ष द्वारा रचना पढ़ने के बाद त्वरित समीक्षा दी जाने लगी। जिससे मंच पर अपनी रचना पाठ करने के बाद समीक्षा सुनने से रचना कारों का उत्साह एवं उत्सुकता बनी रही।यह नारी शक्ति मंच का आभासी कार्यक्रम अपनी समय सीमा से समाप्त हुआ। रविवार जो कि परिवार का दिन माना जाता है पर आज इस मंच पर साहित्य के प्रति कवयत्रियों का समर्पण भाव झलक रहा था। पल्लवी रानी जी के सफल संचालन मे कार्यक्रम यादगार बन गया। महाराष्ट्र सचिव अन्नपूर्णा गुप्ता जी ने सभी को भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम में शामिल कवयित्रियों में शुरुआत आदरणीय रंजू राय जी के काव्य पाठ से हुई जिसके बाद क्रम में आ. रचना हिरण जी, आभा गोयनका जी,सिंधवासिनी तिवारी ‘सिंधु’जी, भगवती झा मित्तल जी, खुशी झा जी, कामिनी अग्रवाल जी,विजया अग्रवाल जी, लक्ष्मी यादव ‘ओजस्विनी’ जी, प्रज्ञा आनंद राय जी, सुमित्रा गुप्ता ‘सखी’ जी, इन सभी के सुंदर काव्य पाठ से कार्यक्रम सावन की छटा हर रंग में प्रस्फुटित हुई।
मध्य मुंबई मकाम की उपाध्यक्ष रागनी प्रसाद के द्वारा आभार प्रदर्शन के बाद काव्य पाठ समाप्त करने की घोषणा हुई।





Total Users : 883161
Total views : 6488618
