
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ बिहार कटिहार प्रतिनिधि
बैठक में मनोज चौधरी सह-संयोजक ने सूचित किया कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और आगत अतिथियों के सम्मान में पूरे शहर में बैनर, होर्डिंग आदि लगाए जा रहे हैं। पंकजेश चौधरी ने कहा कि समाज में आर्थिक, सामाजिक और चिकित्सा आदि क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाना चाहिए। सुशील कुमार भगत ने बताया कि समाज के सेवानिवृत्त राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को पुरस्कृत किया जाना चाहिए।
स्वागताध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने सूचित किया कि इस हेतु वरिष्ठ जनों से विचार कर सूची बनाई गई है। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक अशोक चौधरी ने कहा कि प्रस्तावित कार्यक्रम की सफलता हेतु तन, मन और धन से सहयोग करने वाले समाज बंधुओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
सम्मानित होने वाले प्रमुख व्यक्ति- नन्दलाल जायसवाल, संस्थापक महासचिव- संतलाल जायसवाल, पूर्व महासचिव
-मुखलाल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष
-जवाहर प्रसाद जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष
-अशोक कुमार चौधरी, पूर्व सचिव एवं संरक्षक
-जयप्रकाश जायसवाल
-रामबिलाश जायसवाल, -भगवान भगत
-भरत चन्द प्रसाद भगत, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त शिक्षक
-बिभाष चन्द चौधरी, पूर्व विधायक बरारी एवं पूर्व अध्यक्ष- तारकिशोर प्रसाद, सदर विधायक पूर्व उप मुख्य मंत्री- प्रेम नाथ जायसवाल, पूर्व विधायक, बरारी
के अतिरिक्त अन्य सुझाव मिलने पर उनको भी शामिल किया जायगा, इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम की सफलता में आर्थिक, सामाजिक सहयोग करने वाले प्रमुख समाज सेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित निभाष चन्द चौधरी, दीपक जायसवाल, विद्यानन्द भगत, कुमार रवि, जयराम जायसवाल, मिथिलेश चौधरी, राज भगत, अनुज भगत, संजय चौधरी, रवि कुमार चौधरी, मनोज जायसवाल, रविंद्र भगत आदि अनेक प्रमुख कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता हेतु अपनी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत की।





Total Users : 883161
Total views : 6488618
