
उत्तर प्रदेश: सरकार के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा जी बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर अपने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कह रहे हैं कि “हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे कि पैसा दे दिया और सामान नहीं मिलेगा”
अखिल भारतीय कलवार कलाल जायसवाल महासभा के उत्तर प्रदेश युवा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने कहा कि उर्जा मंत्री जी आपने यह कहाॕ सूना है कि बनिया पैसा लेने के बाद समान नही दिया आपने नई मुहाबरा गढ दिया जो आपका बनिया के प्रति दूषित मानसिकता आपकी जबान पर आ गई जिसकी महासभा घोर निंदा करती है तथा बनिया समाज से माफी मांगे अन्यथा इसके दूरगामी परिणाम आगामी चुनावों मे देखने को मिलेगा| आपने अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाया यह सही है। मगर बनिया शब्द को प्रयोग कर आप ने पूरे व्यापारी (बनिया) समाज को अपमानित करने का कार्य किया। मंत्री जी आप भूल रहे है कि इसी समाज की बदौलत आप सत्ता है।आपकी नजर में (व्यापारी) बनिया समाज बेईमान और चोर होता हैं मंत्री जी यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। मंत्री जी पूरे देश के बनिया समाज से माफ़ी मांगे।
आशीष जायसवाल, प्रदेश अध्यक्ष युवा





Total Users : 883140
Total views : 6488584
