
अखिल भारतीय कलवार,कलाल,कलार जायसवाल महासभा ने जून के अतिंम सप्ताह मे ब्यान जारी किया था कि शीघ्र राष्ट्रीय दलों के सभी अध्यक्षों एवं क्षेत्रीय दलों के प्रमुखों से महासभा का प्रतिनिधित्व मंडल शीघ्र मिलेगा और अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराएगा उसी कड़ी में पहले चरण में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उनके अधीनस्थ वरिष्ठ पदाधिकारियों को पत्र भेज कर मिलने का समय मांगा गया है आवेदन पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा दिनांक 11जुलॎई 2025 को गृह मंत्री अमित शाह जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को रजिस्टर्ड पत्र भेजा गया है तथा भाजपा के सहयोगी क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षो को भी महासभा व्दारा पत्र भेजकर मिलने का समय मांगा जायेगा| पहले चरण में लोगों से मिलने के बाद दुसरे चरण में विपक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके अधीनस्थ पदाधिकारियों तथा विपक्ष के महा-गठबंधन मैं शामिल सभी विपक्षी दलों के प्रमुखों से भी मिलने की योजना बनाई गई है| ऐसा इसलिए कदम उठाया गया है कि आज की विषम परिस्थितियों में आवश्यक हो गया है कि बिना सरकार या विपक्ष में शामिल हुए किसी भी स्तर पर समस्याओं का समाधान होना बहुत मुशकिल है इसलिए महासभा के संरक्षक पूरन चंद झरीवाल जी के नेतृत्व महासभा का एक प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के अध्यक्षों से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए उचित समाधान का अनुरोध करेगा| स्मरण रहे कि आजतक भाजपा पार्टी ने राज्यसभा,विधानपरिषद मे हमारे समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं दिया जबकि अन्य समाज को मौका दिया जिनका दूर-दूर तक भाजपा से सम्बन्ध नहीं था तथा आगामी चुनाव तक साथ रहेंगे इसकी भी गारंटी नहीं है| भाजपा ने 2014 से 2024 तक लोकसभा चुनाव मे एक -दो टिकट छोटे राज्यों को छोड़कर पूरे देश के बडे़ राज्यों मैं हमारे समाज के लोगों को उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश, राजस्थान महाराष्ट्र एवं पश्चिम बंगाल सहित किसी भी राज्यों मे टिकट नहीं दिया तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी पार्टी मे जिम्मेदारी नही दी| किन्तु अब अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा एवं पिछड़े वैश्यों की उपेक्षा चुनावों मे नहीं कर सकेगी | महासभा अपनी रणनीति बना ली है उपरोक्त के सम्बन्ध मे पहले चरण मे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उनके वरिष्ठ पदाधिकारियों से एवं भाजपा के सहयोगी क्षेत्रीय दलों प्रमुखों से मिलने का पत्र भेज कर समय मांगा गया है | उक्त ब्यान अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी|
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि जो भी पिछड़े वैश्य एवं स्वजाति-बन्धु विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक है अपने अपने स्तर चुनाव लड़ने का संकल्प लेकर तैयारी शुरू कर दे महासभा भी अपने स्तर से अपने समाज के लोगों का एवं पिछड़े वैश्यों का हक़ व हिस्सा दिलाने के लिए ही रणनीति के तहत महासभा कार्यक्रम घोषित कर चुका है इसी कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में भाजपा व उसके सहयोगी दलों से मिल मिलकर अपनी रणनीति से अवगत कराएगा|
ध्रुवचन्द जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव





Total Users : 883140
Total views : 6488584
