
गोंदिया: शिव सेना प्रमुख माननीय उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ जी शिंदे साहब के आशीर्वाद से एवं आदरणीय मंत्री श्री आशीष जी जैसवाल एवं विधायक श्री नरेंद जी भोंड़कर जी के हाथों को मजबूत करने के लिए श्री रूपेश (सोनू) कुथे जिला अध्यक्ष की आदेश पर कमलेश अशोक नशीने को शहर अध्यक्ष बनाया गया गौरतलब है की आगामी नगर परिषद के चुनाव को देखते हुए एवं सामाजिक राजनीतिक पार्टियों का असमंजस बरकरार रखने के लिए यह नियुक्ति देखी जा रही है कमलेश अशोक नशीने को अध्यक्ष बनने पर गोंदिया शहर में कई दूसरे राजनीतिक पार्टियों में उथल-पुथल देखी जा रही है! इसका असर दूसरी पार्टियों में भी पड रहा है!
कई वर्षों से सामाजिक सेवा में है सक्रिय
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से कमलेश अशोक नशीने सामाजिक सेवा समर्पण कार्य में लगे हुए हैं पद की लालसा ना रखते हुए गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करना यही उनका परम कर्तव्य रहा और अपने कर्तव्य परायण को परिपूर्ण तहे दिल से निभाते हुए अपने दोनों हाथों से लोगों की मदद करना चाहे काम कोई भी हो राजनीतिक हो या सामाजिक हो सभी के लिए आधी रात को दौड़ कर जाना यही उनका परम धर्म था जातिवाद से परे सभी धर्म के लोगों के लिए अपना मदद का हाथ हमेशा ही खोल के रखा इसी सेवा भाव को देखते हुए शिवसेना ने उन्हें शहर अध्यक्ष घोषित किया
रूपेश (सोनू) कुथे जिला अध्यक्ष गोंदिया ने इंडियन हेडलाइन न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए बताएं स्वयं एकनाथ शिंदे के सिफारिश पर शिवसेना के प्रति लगन एवं जिज्ञासा को देखते हुए और शिवसेना के प्रति जागरूक सेवाभावी समर्पण पार्टी में कोई भी पद पर ना रहते हुए शिवसेना पार्टी के साथ हमेशा खड़े रहे और सेवा भाव को जारी रखा उनका समर्पण देखते हुए ही उन्हें शहर अध्यक्ष नियुक्त किया जा रहा है
गोंदिया कलार समाज की तरफ से लगा बधाईयो का ताता: गौरतलब है की पिछले ही वर्ष कमलेश अशोक नशिने को गोंदिया जिला कलार समाज का सचिव नियुक्त किया गया था
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क से बात करते हुए नशिने में बताया कि शिवसेना शिंदे गट ने जो मुझ पर विश्वास एवं भरोसा दिखाया है उसका में तहे दिल से सम्मान करता हूं और मुझ पर जो जिम्मेदारी दी गई है उसको मैं अपने परम कर्तव्य से किसी भी बिना भेदभाव से निभाउंगा मुझ पर दिखाए गए विश्वास के लिए मैं सभी का आदर पूर्वक सम्मान एवं धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं





Total Users : 883108
Total views : 6488546
