
गोंदिया: २० अगस्त २०२५ को शहीद भोला कॉग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधीजी की जयंती का आयोजन दिलीपभाऊ बंसोडे, पूर्व विधायक तथा जिला कॉग्रेस अध्यक्ष इनकी प्रमुख उपस्थिती में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर काँग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला काँग्रेस उपाध्यक्ष जहीरभाई अहमद, संगठन सचिव राजेन्द्र दुबे तथा अन्य कॉंग्रेस जन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में कॉग्रेस के शहर उपाध्यक्ष बलजीतसिंग बग्णाजी, शहर महिला सचिव रुपाली उके, उपाध्यक्ष जहीरभाई अहमद ने स्व. राजीव गांधी की जयंती पर प्रकाश डालते हुए देश को दिए गए उनके महत्वपूर्ण योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। अंत में जिला अध्यक्ष दिलीपभाऊ बंसोड ने स्व. राजीव गांधीजी का कॉग्रेस के दृष्टिकोण से महत्व समझाते हुए मार्गदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन शहर कॉग्रेस संगठन सचिव राजेन्द्र दुबे ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन गोंदिया शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोर चौधरी ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुरमराज चौव्हान, कृउबास उपसभापति राजकुमार (पप्पु) पटले, रामभाऊ शेंडे, अशोक बिरनवार, संजय आगाशे, कृष्णकुमार कठाणे, दिनेश गेडाम, मनोज पडनायक, शिव नागपुरे, शहर अध्यक्ष अनु. जाती सेल मनिष चौव्हान, आशिष बंसाड, एनएसयुआई उपाध्यक्ष अमान मेमन, आनंद लांजेवार, शैलेष जायसवाल व अन्य काँग्रेस कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया।





Total Users : 883108
Total views : 6488546
