
गोंदिया: तालुका काँग्रेस की विशेष सभा आज (ता.०७) शहीद भोला कॉग्रेस भवन में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रदेश कॉंग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ती पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर, पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल का अभिनंदन किया। सभा का संचालन शिव नागपूरे तथा पूर्व पं.स. सदस्य भास्करभाऊ रहांगडाले ने किया। वहीं अध्यक्षता तालुका कॉग्रेस अध्यक्ष रमेश अंबुले ने की। बैठक में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कॉग्रेस के ग्रामीण संगठन को एक बार पुनः नई ताकत, नई उर्जा के साथ जनहित के कार्य में जुटने का आव्हान किया।
बैठक में सर्वश्री पूर्व पं.स. उपसभापती चमनलाल बिसेन, अशोक लिचडे, जिला सरपचं संघटना अध्यक्ष सोनुभाऊ घरडे, भाऊलाल तरोने, जमीलबेग मिर्जा, सावलराम महारवाडे, संजू लिल्हारे (हिवरा), संतोष लिल्हारे (खमारी), कृउबास संचालक धनलाल ठाकरे, देवचंद बिसेन, मिताराम बिसेन, डॉ. चैनलाल रणगिरे, मंगल सुलाखे, दिनेश जांगडे, डॉ ब्रिजलाल पटले, मोहनलाल कागदीऊके, मोतीराम बरईकर, श्यामराव कावरे, हरिदास चौधरी, तिलकचंद दंदरे, कत्तेलाल मात्रे, योगेश आनंदभाऊ तुरकर, मारोती दोई, राधेश्याम धुर्वे, गजानन हनसलाल गराडे, डॉ. देवा जमरे, बिसराम पाचे, जगन्नाथ भैय्यालाल कटरे, कृपाल लिल्हारे, प्रेमलाल मेश्राम, केशवराव तावाडे, मधुकर कोहरे, सचिन रोकडे, ब्रिजलाल ऊके, पंकज मेश्राम, आशिष श्यामराव हेमने, मोहपत खरे, लालसिंह पंधरे, अरविंद टेंभुर्णीकर, जयकुमार डहाट, संतोष चौधरी, श्रीकिसन दोनोडे, कृष्णा भगत, रुपेश रहांगडाले, कृष्णा बावने, डॉ देवाधारी, राजेश माने सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Total Users : 883124
Total views : 6488565
