
उज्जैन: पुरे देश में कलचुरी समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है हमारे आराध्य श्री राजराजेश्वर सहस्रार्जुन महाराज ने अनेक वर्षों तक पृथ्वी पर राज किया है उसी को महिमा मंडित करते हुए भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति 28-29अगस्त को उज्जैन में स्थापित होने जा रही है। इसके साक्षी एवं सहयोगी संपूर्ण उज्जैन कलचुरी समाज रहेगा उक्त उद्गार राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की राष्ट्रीय संयोजिका श्रीमती अर्चना जायसवाल ने इंदौर रोड स्थित मेघदूत रिसोर्ट उज्जैन में समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में बैठक को संबोधित करते हुए कहे। साथ ही जातिगत जनगणना में कलचुरी लिखने पर भी सहमति बनाई गई।
उज्जैन में मोक्षदायिनी शिप्रा मैया के पावन तट रामघाट के निकट स्थित हैहय क्षत्रिय कलचुरी कलाल धर्मशाला के पास १२५ वर्ष पूर्व का श्री गौरी शंकर मंदिर निर्मित है जिसमें वर्तमान में उज्जैन निवासी श्रीमती सुशीला गुप्ता और उनके पुत्र विशाल जायसवाल निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उक्त मंदिर में भगवान श्री सहस्त्रार्जुन की मूर्ति की स्थापना दिनांक 28-29 अगस्त को उज्जैन कलचुरी समाज के सहयोग से हर्षोल्लास के साथ की जाएगी। मूर्ति भामाशाह एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शिवचरण हांडा जयपुर के सौजन्य और राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ की संयोजक डा अर्चना जायसवाल इंदौर के विशेष सहयोग से राजस्थान से बनकर आ गयी है

विगत दिवस 6 अगस्त को उज्जैन में मूर्ति स्थापना संबंधित बैठक आयोजित की गयी जिसमें मुख्य अतिथि श्री विजय जायसवाल, विशिष्ट अतिथि श्री राकेश राय सीहोर मप्र इकाई अध्यक्ष, श्री रवि राय नेता प्रतिपक्ष, श्री भरत पोरवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उज्जैन राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश राय बिल्लो काका, महिला अध्यक्ष श्रीमती श्यामा राय, महासंघ के राष्ट्रीय सचिव श्री उत्तम जायसवाल, उज्जैन समाज के सभी वर्गो के अध्यक्ष जायसवाल समाज उज्जैन अध्यक्ष श्री रमाशंकर जायसवाल, राय समाज पूर्व अध्यक्ष श्री रमेश राय, पोरवाल समाज अध्यक्ष श्री धन्नालाल पोरवाल, फतेहचंद गुप्ता इंदौर, समाजसेवी श्री गिरीश जायसवाल, श्री राजेश श्यामलाल राय संपादक कलचुरी वार्ता श्रीमती ज्योति राजेश राय, श्री महेश तिलक, श्री चंदू राय पहलवान, श्री अजय साहू, श्री संजय चौकसे, श्री विशाल गुप्ता, श्री शैलेन्द्र राय, श्री शैलेष जायसवाल, श्री धर्मेन्द्र तिलक, श्री प्रमोद राय, श्री पूरूषोत्तम जायसवाल, श्री बब्लू जायसवाल सहित उपस्थित समस्त समाजजनों ने मंदिर समिति के लिए सर्व सम्मति से श्री रमाशंकर जायसवाल उज्जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया और मंदिर की सुचारू व्यवस्था के लिए श्रीमती सुशीला गुप्ता एवं उनके सुपुत्र को जबाबदारी सौपते हुए एक समिति का निर्माण भी किया गया है एवं उज्जैन कलचुरी समाज के प्रत्येक वर्ग से समाजजनों को समिति में लिया है।श्री शिवचरण हाड़ा जयपुर के द्वारा प्राप्त श्रीमती अर्चना जायसवाल के विशेष प्रयासों से समस्त कलचुरी समाज उज्जैन यह स्थापना कराने जा रहा है स्थापना कार्यक्रम में समाज के संतो को भी आमंत्रित किया जायेगा तथा मूर्ति प्रदान करने बाले श्री शिवचरण हाड़ा तथा श्री सहस्त्रबाहु आयोजन समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री टी एन जायसवाल प्रयागराज भी उपस्थित रहेंगे एवं साथ ही भारत सरकार द्वारा होने वाली जातिगत जनगणना में कलचुरी लिखने संबंधित चर्चा की गई। उपस्थित सभी समाजजनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक संचालन श्री राजेश श्यामलाल राय और आभार श्री ओमप्रकाश जायसवाल ने माना।उक्त मूर्ति स्थापना की जानकारी लगते ही समाज के सभी वर्गों एवं राष्ट्रीय कलचुरी एकता महासंघ के सदस्यों पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त हुआ है।





Total Users : 883121
Total views : 6488562
