
अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के सहयोगी संस्था जायसवाल वेलफेयर सोसाइटी जयपुर द्वारा भव्य डांडिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया डांडिया कार्यक्रम के पूर्व एक औपचारिक बैठक की गई जिसमें कुछ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने विचार विमर्श करने के उपरांत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार जायसवाल जी से वार्ता कर सहमति से यह निर्णय लिया गया कि नवंबर 2025 के प्रथम पखवाड़े में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक प्रथम अधिवेशन दिल्ली में आयोजित किया जाना तय किया गया है कार्यक्रम स्थल और तारीख की घोषणा अति शीघ्र स्थान तय करने के पश्चात कर दी जाएगी l राष्ट्रीय संरक्षक पुरनचंद जी झरीवाल तथा अखिल भारतीय कलवार कलाल कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचंद जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ संजय कुमार जायसवाल गोरखपुर, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष युवराज सुवालका राजस्थान प्रदेश के युवा अध्यक्ष दीपक जायसवाल नरेश सुवालका जगदीश मेवाड़ा आदि उपस्थित थे उक्त ब्यान राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने जारी दी |
ध्रुवचंद जायसवाल ने बताया कि प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन में महिलाओं एवं युवाओं का भी संगठनों के भी लोग अधिवेशन में भाग लेंगे| राष्ट्रीय स्तर के सभी एवं कार्यकारिणी सदस्यों तथा सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष प्रथम अधिवेशन मे अनिवार्य रुप से उपस्थित रहेगे|
ध्रुवचन्द जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव





Total Users : 883108
Total views : 6488546
