
जयपुर: उन्होंने बताया कि महासंघ की पाँच सूत्रीय मांगों में से DPC (विभागीय पदोन्नति समिति) संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा मृतक आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश भी हो गए हैं। साथ ही कर्मचारियों द्वारा राजस्व वसूली एवं अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। श्री उपाध्याय ने कहा कि जलदाय विभाग में वर्ष 1985 के बाद से आज तक तकनीकी कर्मचारियों की नई भर्ती नहीं हुई है। इस अवधि में बड़ी संख्या में कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं तथा वर्तमान में राज्य में लगभग 80,000 पद रिक्त चल रहे हैं। अतः विभाग में शीघ्र *नई भर्ती की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त शैक्षणिक योग्यता रखने वाले 10वीं पास कर्मचारियों को स्टोर मुंशी के आदेश जारी किए जाएँ। इस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश साध, नोखा तहसील अध्यक्ष श्री करणीसिंह राठौड़, रामदेव लखारा, मनोज स्वामी, लक्ष्मीनारायण, भंवरलाल मेघवाल, कुशाल चंद आदि साथी उपस्थित रहे।
सादर, रमेश उपाध्याय तकनीकी प्रदेशाध्यक्ष (जलदाय विभाग) अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) जल भवन, जयपुर मुख्यालय- शार्दुल गंज, बीकानेर
📞 9829985611





Total Users : 883054
Total views : 6488485
