भोपाल: भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के चरणों में श्रद्धा भाव से अर्पित किया गया एक दीपक आपके जीवन का अंधकार मिटाकर भाग्य को आलोकित कर सकता है।
यह केवल दीपक नहीं – श्रद्धा, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। जैसे छठ मैया के पर्व पर दीपदान से कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है, वैसे ही भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के चरणों में प्रतिदिन जलाया गया दीपक आपके जीवन में नई ऊर्जा और सौभाग्य का प्रकाश भर देता है।
मेरा अपना अनुभव कहता है –“जो श्रद्धा से भगवान के चरणों में दीप लगाता है, उसका जीवन स्वयं प्रकाश बन जाता है।” इसलिए मेरा सभी समाजबंधुओं से निवेदन है – प्रतिदिन भगवान श्री सहस्त्रबाहु जी के चरणों में एक दीपक अवश्य जलाएं। यह दीप केवल तेल और बाती का नहीं, बल्कि आपकी भक्ति और आस्था का दीप है।
जय भगवान श्री सहस्त्रबाहु 🙏 जय कलचुरी समाज 🙏
✍️ आपका अपना: जयनारायण चौकसे, अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा





Total Users : 883054
Total views : 6488485
