
गोंदिया: गोंदिया नगर परिषद के अध्यक्षीय एवं प्रभाग निहाय सदस्यों के आरक्षण जाहिर होने के बाद अब चुनावी सरगर्मिया तेज हो गई है। इसी क्रम में कॉंग्रेस पार्टी की उम्मीदवारी टिकट प्राप्ती हेतु, गोंदिया शहर काँग्रेस कमेटी ने नप अध्यक्ष एवं प्रभाग निहाय सदस्य हेतु, चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से लिखित आवेदन आमंत्रित किये है। सभी इच्छुक उम्मीदवार २० अक्टूबर २०२५ तक, स्थानिय प्रभात टॉकीज के समीप शहर काँग्रेस कमिटी कार्यालय, शहिद भोला काँग्रेस भवन में प्रातः ११.०० से शाम ५.०० बजे तक अपने आवेदन जमा करा सकते है। अधिक जानकारी हेतु शहर काँग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी (9175308477), महासचिव मनोज पटनायक (8087751321) से संपर्क कर सकते है, ऐसी जानकारी प्रेस विज्ञप्ती जारी कर शहर कॉग्रेस कार्यालय ने दी है।
उल्लेखनीय है कि, इस बार भी २०१७ की तरह नगर परिषद अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता के द्वारा किया जाएंगा तथा नप अध्यक्ष पद पर ओबीसी प्रवर्ग के उम्मीदवार हेतु आरक्षित है।- आपका अशोक चौधरी





Total Users : 883068
Total views : 6488500
