
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क प्रतिनिधि/ उप-संपादक/ विष्णु शिवहरे एंड.
नई दिल्ली: रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को जायसवाल सर्वर्गीय महासभा दिल्ली एनसीआर के द्वारा, समाज के गौरव, केंद्रीय राज्य मंत्री आदरणीय श्रीपद यशो नायक जी के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में 👉स्वजातीय रत्न उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री आदरणीय श्री रविंद्र जायसवाल जी के मुख्य आतिथ्य में एवं श्री अशोक जायसवाल (राष्ट्रीय संरक्षक) की अध्यक्षता में, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक श्री शैलेंद्र जायसवाल के सफल संचालन में कार्यक्रम का सफल आगाज किया गया।
💐कार्यक्रम के प्रथम चरण में दिल्ली आयोजन समिति द्वारा आयोजन में पधारे मुख्यअतिथि को शाल , पगड़ी एवं एक बड़ी माला द्वारा और शौर्य का प्रतीक तलवार भेंट कर उनका सम्मान किया गया। मंचाशीन सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। एवं सभी अतिथियों सहित उपस्थित सजातीय बंधुओं का चुनरी द्वारा सम्मान किया गया। इसके बाद, मुख्यातिथि द्वारा विधिवत रूप से भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन के पूजन/माल्यार्पण एवं दीप प्रवज्ज्वलित करने के साथ ही, इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर, कल्चुरी समाज के गौरव श्री श्रीपद यशो नाइक जी के अच्छे स्वास्थ्य के प्रति ईश्वर से उनके दीर्घायु कामना करते हुए उनके 73 वर्ष पूर्ण होने की खुशी में, दिल्ली महासभा के चेयरमैन प्रमुख उद्योगपति श्री अजय जायसवाल, श्री अटल गुप्ता राष्ट्रीय संयोजक कोयंबटूर, श्री राजेंद्र मेवाडा पुणे, श्री राजाराम शिवहरे भोपाल, उत्तराखण्ड के पूर्व राज्यमंत्री श्री राम कुमार वालिया, पिपरिया से पूर्व विधायक श्री हरिशंकर जायसवाल, नई दिल्ली के पूर्व उपमहापौर श्री विजय भगत, कुलपति श्री गुलाबचंद जायसवाल वाराणसी, बांसवाड़ा से श्री हरीश कलाल (राष्ट्रीय कार्य० अध्यक्ष), श्री विष्णु शिवहरे एड० वरिष्ठ कार्यकर्ता, श्री अतुल गुप्ता, श्री गिरजाशंकर राय झांसी, वी कुमार गौड़ हैदराबाद, श्री किशोर भगत, श्री मनोज शाह (जागृति मंच), श्री विकास मेवाड़ा (अध्यक्ष कोटा कलाल समाज), श्री फूलचंद जायसवाल जी मुंबई,श्री राजकुमार जायसवाल जी गोरखपुर, राष्ट्रीय युवा महासचिव श्री नितेश जायसवाल, श्री सुदीप जायसवाल , श्री आलोक जायसवाल, श्रीमती अनीता जायसवाल जी लखनऊ, श्री मनोज जायसवाल जी, श्रीमती अनुश्री जायसवाल लखीमपुर, श्री पवन जायसवाल गोंडा, श्री पंकज जायसवाल मुंबई एवं अन्य अतिथियों द्वारा 73 दीप प्रवज्ज्वलित किए गए।
इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा अपने अपने उद्बोधन में, सामाजिक एकता एवं अखंडता पर विचार प्रकट किए।
👉 मुख्यातिथि के द्वारा इस अवसर पर, इस दीपावली कार्यक्रम को विभिन्न मीडिया स्त्रोतों से प्रचार प्रसार में भूमिका निभाने वाले सजातीय एवं विभिन्न चैनलों के मीडिया बंधुओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल द्वारा सम्मानित किया गया।
👉 इस अवसर पर मुख्यातिथि द्वारा राष्ट्रीय राजनीति चेतना एवं राजनीति में जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी जिम्मेदारी, को अपने उद्बोधन में बड़े ही सुंदर एवं सारगर्भित भाषा में, उपस्थित सजातीय जनसमुदाय को प्रेरित किया साथ ही शीघ्र ही नई दिल्ली में सामाजिक कल्चुरी भवन के निर्माण में अपनी भूमिका को लेकर विचार प्रकट किए। दिल्ली में एक धर्मशाला का निर्माण हो इस विषय पर तुरंत एक समिति बनाकर कार्य करने की अपील की। दिल्ली देश की राजधानी है, यहां पर हमारा एक भवन होना चाहिए सभी ने करतल ध्वनि से समर्थन किया गया। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर कई महासभाओं को मिलकर, एकजुट होकर एक सशक्त बड़ा संगठन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया, संगठित हैं, तो सुरक्षित रहेंगे।
👉समारोह की अध्यक्षता कर रहे, श्री अशोक जायसवाल राष्ट्रीय संरक्षक ने अपने उद्वोधन में संघी शक्ति, कलयुगे, संगठन को पूरे देश में मजबूत करने पर बल दिया।
👉इस अवसर पर, दिल्ली जायसवाल सभा के समस्त पदाधिकारियों महिला अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, महासचिव श्रीमती वर्षा जायसवाल, राष्ट्रीय कार्य०अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद, दिल्ली प्रदेश महासचिव श्री बृजेश जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्री जगमोहन जायसवाल, युवा अध्यक्ष श्री अमित भगत, श्री हरिराम जायसवाल, श्री रवि जायसवाल, श्री लोटन जायसवाल, श्री ओमप्रकाश जायसवाल, जी दिल्ली के साथ के साथ-साथ अन्य सैकड़ो सैकड़ों स्वजातीय भाइयों और बहनों ने अपनी सहभागिता निभाई एवं कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सजातीय बंधुओं ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम शानदार एवं सफल रहा।







Total Users : 883092
Total views : 6488527
