
इंडियन हैडलाइन न्यूज़ नेटवर्क/ उप-संपादक/ विष्णु शिवहरे एड०
कोरबा: आज इस शुभअवसर पर कोरबा से विनोद जायसवाल BKJM द्वारा इंडियन हेडलाइन न्यूज पोर्टल के प्रतिनिधि/उपसंपादक विष्णु शिवहरे एड० को फोन पर बताया कि, कटघोरा के कासनियां चौक जहां से कल्चुरियों की प्रथम राजधानी तुमान जाने वाले हाइवे के चौक पर, कल्चुरियों के आराध्य देव योग योगेश्वर भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की प्रतिमा की स्थापना हेतु
कोरबा/कटघोरा 9अक्टूबर को दोपहर 2 बजे के लगभग छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी की उपस्थिति में जटगा मोड़ के पास भगवान श्रीसहस्त्रबाहु चौक, उद्यान का भूमि पूजन, पंडित राजा महाराज के द्वारा संपन्न कराया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि कसनियां मोड के पास भगवान श्री सहस्त्रबाहु की प्रतिमा एवं उद्यान बनेगा।और भगवान श्री सहस्त्रबाहु अर्जुन जी की मूर्ति के लिए 25 लाख रूपये और श्री सहस्त्रबाहु द्वार की घोषणा की।
इस चौक का नाम भगवान श्री सहस्त्रबाहु चौक के नाम से जाना जाएगा। “आज के भूमि पूजन सह शिलान्यास कार्यक्रम में”
माननीय मुख्यमंत्री के साथ-साथ समाज के सपूत कैबिनेट मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल जी छत्तीसगढ़ शासन एवं श्री विकास महतो जी का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर कौन्तेय जायसवाल अंबिकापुर से, संयोजक अध्यक्ष अखिल भारतीय कल्चुरी राजवंश इतिहास व पुरातत्व शोध समिति, कटघोरा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, श्रीमती संजू देवी राजपूत अध्यक्ष नगर निगम कोरबा, राज जायसवाल अध्यक्ष
नगर पालिका परिषद कटघोरा, अजय जायसवाल नगर पंचायत अध्यक्ष पाली, जोगेश लम्बा भाजपा नेता, राजेंद्र जायसवाल, जिला अध्यक्ष जयसवाल समाज, जिला सचिव शिवशंकर जायसवाल, डॉ. शकुंतला जायसवाल, श्रीमती ललिता डिक्सेना, डॉ संजय जायसवाल, राहुल डिक्सेना, ओ पी डिक्सेना, जगदीश डिक्सेना, शशिकांत डिक्सेना, बृजमोहन डिक्सेना, अध्यक्ष क्षेत्रीय कलार समाज कटघोरा पाली, देवलाल डिक्सेना, दीपक, जायसवाल पार्षद, माखन लाल, घनश्याम प्रसाद, महावीर, द्वारिका प्रसाद, डॉक्टर सुनील जायसवाल, रमेश जायसवाल, मन कुमार जायसवाल, जयशंकर जायसवाल, सुनीता जायसवाल, रंजूलता डिक्सेना, किरण जायसवाल, अमित जायसवाल, उमेश जायसवाल एवं हजारों की संख्या में लोग सजातीय बंधु उपस्थित रहे।
स्मरण रहे कि अभी साढ़े छः माह पूर्व ही कल्चुरी राजवंश इतिहास व पुरातत्व शोध संगोष्ठी का आयोजन 22, 23 मार्च को कटघोरा और तुमान में अपनी तरह का देश का पहला अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
(इंडियन हेडलाइन न्यूज पोर्टल के लिए, प्रतिनिधि/उपसंपादक विष्णु शिवहरे एड० 8299036884 की विशेष कवरेज)


मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा





Total Users : 883108
Total views : 6488546
