
गोंदिया: हर्ष की बात है कि, देश आज गणतंत्र दिवस की ७७ वीं वर्षगाठ का उत्सव मना रहा है, लेकिन इस देश में गणतंत्र की रक्षा करने का सबसे बड़ा दायित्व आज हम सभी नागरिकों पर आ गया है। देश में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन में हेराफेरी कर भारतीय जनता पार्टी चुनावों को प्रभावित कर रही है। लोकतंत्र में मतदान ही आमजन की आवाज को ताकत देने का एकमात्र माध्यम है और जब इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की सेटिंग से चुनाव जीते जा रहे है, तो निश्चित रूप से देश का गणतंत्र खतरे में है, जिसे बचाने का आज हर नागरिक को संकल्प लेना है, ऐसे उद्गार पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने गणतंत्र दिवस की ७७ वीं वर्षगाठ के शुभ अवसर पर गोंदिया शहर में सुभाष चौक, विमलताई स्कुल के पास, कटंगी, सांईनगर मरारटोली, टी पाईट चौक, श्री महावीर मारवाड़ी स्कुल, छोटा गौरीनगर, राजीव गांधी चौक, फुलचुर नाका, टैक्सी युनियन जयस्तंभ चौक, श्रीराम चौक सर्कस ग्राऊंड, गांधी प्रतिमा चौक, शहीद भोला कॉग्रेस भवन, नेहरू चौक, राधाकृष्ण चौक, छोटा गोंदिया, बसंतनगर, गड्डाटोली, राजीव गांधी चौक, कालेखां चौक, वल्लभभाई पटेल चौक राजलक्ष्मी चौक, रामनगर बाजार चौक, शक्ती मंदीर चौक, सुर्याटोला परसिर में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रमों में व्यक्त किये।
उन्होंने आगे कहा कि, आज देश में शिक्षा, विकास और अर्थव्यवस्था पर चर्चा होने की बजाए, औरंगजेब की कब्र से लेकर मंदिर-मस्जिद के मुद्दों पर ही चर्चा हो रही है। औरंगजेब हो या यह मंदिर-मस्जिद के मुद्दे ये इतिहास है और हमें देश और देशवासियों के उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होना है। लेकिन भाजपा इन सदियों पुरानी बातों को कुरेदकर आम नागरिक का ध्यान भाजपा की नाकामियों से भटका रही है। देश में महंगाई कम करने, पेट्रोल सस्ता करने, विदेशों से कालाधन वापस लाने जैसे एक भी वादे को सरकार पुरा नहीं कर सकी। यहां तक के विधानसभा चुनाव में लाड़ली बहनों से १५०० से २१०० रुपये प्रतिमाह देने के वादे तक पर आज सरकार का कोई ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि, भारत देश में गणतंत्र की स्थापना हमारे तात्कालिन नेताओं की दुरदर्शिता से संभव हो सकी, जिसमें भारतरत्न परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रमुख भुमिका रही और गांधी-नेहरु-पटेल-बाबासाहेब के नेतृत्व में निर्मित इस महान देश के मजबुत लोकतांत्रित ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं पर हमने आस्था रखी। लेकिन अब देश में नए-नए कानुन लाकर सरकार सामान्य नागरिकों को परेशान करने का कार्य कर रही है। हाल ही में लागु किया गया UGC कानुन का देश भर में जमकर विरोध हो रहा है। इस कानुन के लागु करने के पश्चात कड़े नियमों से शिक्षा की गुणवत्ता गिर सकती है, जिससे न केवल देश के होनहार विद्यार्थियों का भविष्य खतरे में पड़ सकता है, वहीं दुसरी ओर इन नियमों के बहाने सरकार युनिवर्सिटी के काम करने के तरीके में दखल दे रही है, जो कि शिक्षण संस्थानों की आजादी पर सीधा-सीधा हमला माना जा सकता है। आज जहां एक ओर पुरा विश्व विविध चुनौतियों से घिरा हुआ है, ऐसी परिस्थिती में इस तरह के अटपटे कानुनों को लाकर सरकार देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करती नजर आ रही है। ऐसी स्थिती में अब देश में लोकतंत्र का भविष्य ही खतरे में पड़ गया है, जिसकी सुरक्षा आज हम सबको मिलकर करना होंगा और लोकतंत्र की रक्षा से ही हम देश की आजादी आंदोलन के शहीदों को सच्ची श्रध्दांजली दे सकेंगे।
उन्होने आगे कहा कि, भारत को आजाद कराने में इस देश के लाखों वीर सपुतों ने अपनी जान का बलिदान दिया, वहीं लाखों ने अपने जीवन का स्वर्णिम काल अंग्रेजों की जेल गुजारने के बाद भी, देश के आजादी आंदोलन को जीवंत रखा, उन सभी वीर सपुतों के प्रती आज के इस अवसर पर हम कृतज्ञता व्यक्त करते है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, जिला कॉग्रेस अध्यक्ष पुर्व विधायक दिलीपभाऊ बंसोड, नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, तालुका काँग्रेस अध्यक्ष रमेश अंबुले, जितेश राणे, अशोक (गप्पू) गुप्ता, धन्नालाल नागरीकर, सी.ए. विनोद जैन, कुरमराज चौव्हान, कृउबास उपसभापती पप्पू पटले, बाबा बागडे, जमीलभाई पठान, अमन तिगाला, अमर वराडे, पुर्व पं.स. सभापती प्रकाश रहमतकर, कृउबास संचालक धनलाल ठाकरे, मिथुनभाऊ शेखर पटेल, न.प. गटनेता राकेश ठाकुर, पूर्व पार्षद सुनिल तिवारी, सर्वश्री पार्षद सुनिल भालेराव, क्रांती जायसवाल, अमर रंगारी, अजय अग्रवाल, पुर्व पार्षद शकील मंसुरी, देवा रुसे, पराग अग्रवाल, भागवत मेश्राम, पूर्व न.प. अध्यक्ष सुशीला भालेराव, मनोज पटनायक, पूर्व पाषर्द व्यंकट पाथरु, महाविर मारवाडी संस्था अध्यक्ष सिताराम अग्रवाल, श्यामका सर, सुध्दोन सहारे, नरेन्द्र चांदवानी, ग्राम फुलचुरपेठ के सरपंच गंगारा बावनकर, अशोक लिचडे, कृष्णा बावने, सुरेखा भेंडारकर, लक्ष्मी निर्विकार, अपूर्व अग्रवाल, उ. शुक्ला, प्रदिप शुक्ला, रोमन श्रीवास्तव, अमर मिश्रा, मेहबुब अली, खलीलभाई पठान, अनिल सहारे, अशोकजी श्रीवास्तव, संदिप रहांगडाले, सुमित महावत, चुन्नी इसरका, कमल पुरोहित, जिला सहकारी बैंक संचालक अरुणकुमार दुबे, अमरचंद अग्रवाल, असित अग्रवाल, राजु खडेलवाल, देवेन्द्र अग्रवाल, उमंगभाऊ साहु, खलील जलीलभाई पठान, राजु लिमये, गोंदिया पंचायत समित पूर्व सभापती माधुरी हरिणखेडे, पं.स.सदस्य उमेन्द्र योगराज उपराडे, पुर्व जि. प. सदस्य अर्जुन नागपुरे, नरेन्द्र बिसेन, लोकेश रहांगडाले, अजित गांधी, कृष्णकुमार (मुन्ना) लिल्हारे, गुरुबचनसिंह बग्गा, हर्षद चुटे, नरेन्द्र बिसेन, बाबुराव मेश्राम, मयुर मेश्राम, विकास बंसल, सुशील ठावरे, राजेश दोनोडे, सुनिल सहारे, तेजसिंह बिसेन, संजय शेंडे, राजा बैस, आनंद राहुलकर, पुरण पाथोडे, रोहन रंगारी, हिमांशु सोनकुसरे, सौरभ शर्मा, कृष्णकुमार मिश्रा, जग्गु वासनिक, यशपाल डोंगरे, आनंद अग्रवाल (काका), राजेश धुवारे, प्रमोद सहारे, हुकुमचंद बिरीया, गोलु धमगाये, शिवकुमार अग्रवाल, राजकुमार, गुप्ता, कृष्णमोहन मिश्रा, हरजीतसिंग गहवार, ईश्वरदास टेंभरे, संतोष पुरोहित, तहसीम शाह, अभिजीत रघुवंशी, युग चौधरी, सरफराज शेख, जैयद पठान, देवा ठाकुर, अंकुश चुटे, नरेन्द्र भुजाडे, केदार शरणागत, सुधा बनाफर, मौसमी भालाधरे, आदर्श तिडके, राजेश चौरे, सुरेखा चौव्हान, नरु हालानी, सोनु हालानी, इकबालभाई, आशा जैन, बलजीतसिंग बग्गा, नागेश दुबे, अमर राऊत, अजय माटे, रुपाली उईके, चंद्रकुमार चुटे, रामु शेंडे, श्रीकांत चांदुरकर, समीर बनाफर, अक्षय नारनवरे, डॉ. येडे, विजय बहेकार, आसिफ अंसारी, महेशभाई माधवानी, विष्णु तिवारी, सतनाम रामानी, कृष्णा बावने, शिव नागपुरे, भारती गावंडे, इंद्रजीत पटले, पवन नागदेवे, महेश बन्सोड, पस सदस्य विनोद बिसेन, कमलेश कोल्हाटकर, किशोर भोयर सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।





Total Users : 881828
Total views : 6486787
