
गोंदिया: देश के युवाओं को क्रिकेट का खेल सर्वाधिक प्रिय है और विगत २-३ माह से प्रत्येक समाज अलग-अलग क्रिकेट मैचस कराकर गोंदिया शहर को अनेको रोमांचक मैचेस देखने का मौका मिला। हमने इन सभी समाजों धर्मो की विजेता टीम के बीच क्रिकेट टुर्नामेंट आयोजित कर सभी समाजों-धर्मो के खेल प्रेमियों को एक साथ एक मैदान पर लाने का प्रयास किया है, निश्चित रूप से विजेताओं के इस महासंग्राम में खेल प्रेमियों को और भी अधिक रोमांचक मैचेस देखने का अवसर प्राप्त होंगा, ऐसे उद्गार विशाल गोपालदास अग्रवाल ने उनके फेन्ड्स ग्रुप द्वारा आयोजित विजेताओं के महासंग्राम क्रिकेट मैच लिग के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये।
क्रिकेट मैच कप का विमोचन कर नगराध्यक्ष सचिन शेडे ने किया शुभारंभ: विजेताओं के महासंग्राम क्रिकेट मैच लिग में दिये जानेवाले प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता कप का नगराध्यक्ष सचिन शेंडे ने विमोचन कर टुर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, वे हमेशा क्रिकेट खेल और मैदान से जुड़े रहे है। लेकिन राजनैतिक व्यस्ताओं से धीरे-धीरे मैच कहीं छुट गया है। अगले साल होनेवाले इस टुर्नामेंट में वे भी अपनी पुरी टिम के साथ एक खिलाड़ी के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर उन्होंने सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी।
प्रमुख रुप से नगराध्यक्ष सचिन शेडे, विशाल अग्रवाल, पुलिस निरीक्षक किशोर पर्वते, कृउबास उपसभापति राजकुमार (पप्पु) पटले, जसराज टीम के मालिक हरबनसिंग होरा (गोलु), आड़तिया-दलाल संघ अध्यक्ष पवन चांगरोडिया, गोंदिया जिला व्यापारी फेडरेशन अध्यक्ष किरणकुमार मुंदडा, पुज्य सिंधी जनरल पंचायत अध्यक्ष दर्यानुमल आसवानी, गुजराती केलवणी मंडल सचिव अजय वडेरा, श्रीकृष्ण गौरक्षण सभा अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, श्री महावीर मारवाड़ी शिक्षण संस्था अध्यक्ष सिताराम अग्रवाल, मारवाड़ी युवक मंडल अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, पंजाबी शिक्षण संस्था अध्यक्ष बिट्टु भाटिया, अजय खंडेलवाल, शिवा अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राजकुमार तिवारी, संदिप (राजा) गुलाटी सहित सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन तथा आभार प्रदर्शन अपूर्व अग्रवाल ने किया।





Total Users : 882487
Total views : 6487764
