![Voice Reader](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://indianheadline.in/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
इंडियन हैडलाइन न्यूज़/ भंडारा प्रतिनिधि
आओ मकर संक्रांति हम मनाए |
चलो कुछ इस तरह पतंग उड़ाए |
जिसके संग अपने मन की सारी बुराइयाँ,
सारी उलझनें और परेशानियाँ हम भगाए |
क्यों न इस संक्राति ऐसी ही पतंग उड़ाए |
जिसमें जय श्री राम हम लिखते जाए |
चलो कुछ इस तरह पतंग उड़ाए |
अपनी पतंग संग,
सनातन धर्म का संदेश जन-जन तक पहुंचाए |
श्री राम जी जो पधारें है अवध में |
दुःख दर्द वही अब दूर करेंगे,
वही हरेंगे सबकी विपदाएं |
चलो कुछ इस तरह पतंग उड़ाए |
मानाकि पतंग उड़ाना सबके मन को भाए |
लेकिन कोई अनहोनी देखो घट न जाए |
पतंग का मांझा रहता बहुत ही घातक |
देखो वह किसी को कोई नुकसान न पहुंचाए |
मंजू की लेखनी कहती सबसे |
पतंग का मांझा पतंग को ही काटे |
कहीं ये किसी के शरीर को दो भागों में न बांटे |
इस बात का ध्यान सभी को है रखना |
पतंग उड़ाना बहुत भारी पड़ेगा वरना |
देखो सभी को यह सावधानी है जरूर बरतना |
मकर संक्रांति पर सुरक्षित रहकर ही पतंग उड़ाए |
मंजू के दिल से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ||
स्वरचित
मंजू अशोक राजाभोज
भंडारा (महाराष्ट्र)
8788867704