
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व गृहमंत्री अमित शाह जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महराज से विनम्र आग्रह है कि उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा जी विद्युत व्यवस्था को लेकर अपने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर रहे थे इस समय उत्तेजित होकर कहा कि “हम कोई बनिया की दुकान नहीं चला रहे है कि पैसा दे दिया और सामान नहीं मिलेगा” उक्त बातें उर्जा मंत्री जी का ब्यान अशोभनीय है| अखिल भारतीय कलवार कलार जायसवाल महासभा के राष्ट्रीय महासचिव ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि उर्जामंत्री जी ने तुच्क्ष विचार एवं आचारहीनता का परिचय दिया है मोदी जी व शाहजी से बताये कि क्या गुजरात में दुकान दार बनिया समाज के लोग पैसा लेने के बाद भी समान नहीं देते हैं अगर ऐसा है तो उर्जा मंत्री सही बातें कही है अगर ऐसा नही है तो उर्जा मंत्री के खिलाफ उचित कार्यवाही करें |अन्यथा इसके दूरगामी परिणाम आगामी चुनावों मे देखने को मिलेगा | उर्जा मंत्री जी ने बनिया शब्द का प्रयोग कर पूरे बनिया (व्यापारी) समाज को अपमानित करने का कार्य किया। मंत्री जी आप भूल रहे है कि इसी बनिया समाज की बदौलत केन्द्र एवं राज्यों मे सरकार चल रही है इसलिए लिए आप भी सत्ता मे है।आपकी नजर में (व्यापारी) बनिया समाज बेईमान होता है मंत्री जी का यह बयान अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण व शर्मनाक है।
ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं बनिया समाज के लोगों व्दारा उर्जा मंत्री जी से माफ़ी माँगने की मांग किया था किन्तु उन्होंने कोई संज्ञान नहीं लिया| इसलिए प्रधानमंत्री व गृहमंत्री एवं मुख्यमंत्री से विनम्र निवेदन के साथ कहना है कि उचित कार्रवाई की मांग पुन: महासभा को करनी पड़ रही है | स्मरण रहे कि कुछ दिन पहले एके शर्मा उर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश से मिडिया व्दारा एक महत्वपूर्ण सवाल किया था कि विहार सरकार के विद्युत-बिल के संबंध में पूछ लिया था तो बिहार सरकार के फैसले पर भी अमर्यादित टिपप्णी विवादित ब्यान दिया था| ब्यान सुर्खियों में छाया रहा| अगर विवादित ब्यान पर समय रहते कोई समाधान नहीं ढूंढा गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में खास करके बिहार विधानसभा और उत्तर प्रदेश के पंचायती राज चुनाव में इसका खासा असर दिखाई देने लगेगा|
ध्रुवचन्द जायसवाल, राष्ट्रीय महासचिव





Total Users : 883140
Total views : 6488584
