
गोंदिया: केन्द्र की भजापा सरकार की वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सितारामण द्वारा आज (ता.०१ फरवरी) को प्रस्तुत देश के बजट २०२६-२७ को पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने निराशजनक तथा खोदा पहाड़, निकला चुहा जैसा बताया है।
केन्द्रिय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने बताया कि, भाजपा सरकार देश के गोर, गरीब, आम नागरीकों को भुलकर केवल गिने-चुने पुंजीपतियों को ध्यान में रख बजट बना रही है। जमीनी सच्चाई को नजरअंदाज कर लाखों करोड़ की इन्फ्रा स्ट्रक्चर की लोकलुभावन योजनाएं घोषित की गई है, लेकिन जमीनी स्तर पर सरकार की “हर घर जल योजना” जैसी योजनाएं निधी के अभाव में वर्षों से प्रलंबित पड़ी है। सरकार ने बड़े जोश-खरोश के साथ वदे भारत ट्रेन चलाई, लेकिन जहां गोंदिया नागपुर के बीच सामान्य ट्रेनों की सामान्य श्रेणी का यात्री भाडा ७५ रुपए है, इसी दुरी के लिए वदे भारत ट्रेन का टिकट ६०० रुपए से अधिक का है, जो आम आदमी के लिए बहुत अधिक है। केन्द्र की धान के न्युनतम समर्थन मुल्य (MSP) योजना अंतर्गत, किसानों द्वारा शासकीय खरीदी केन्द्रो पर दिए धान का चुकारा महिनो-महिनो लंबित हो रहा है और लोकलुभावन योजनाओं के अनावश्यक खर्चों से, विकास योजनाओं-रख रखाव का कार्य कर रहे ठेकेदारों के चुकारे नहीं होने से राज्य के अनेकों शासकीय ठेकेदार आत्महत्या तक कर चुके है।
केन्द्र सरकार ने पहले पुरानी योजनाओं को पुर्ण करने और सरकार के अनावश्यक योजनाओं पर खर्च कम करने पर ध्यान अपेक्षित था, जो आज के केन्द्रिय बजट में नहीं हो सका। कुल मिलाकर आज रविवार को प्रस्तुत किया गया केन्द्रिय बजट केन्द्र सरकार का ” खोदा पहाड़, निकला चुहा” जैसा बजट है।




Total Users : 881828
Total views : 6486787
