लोकभिमुक व शिस्तबद्ध प्रशासनाची नवी ओळख; तहसीलदार “उपेश अंबादे” यांच्या कार्यशैलीचा ठसा ब्रेकिंग न्यूज बजाज नगर तुमसर मध्ये नळाला दूषित पाणी जय श्री झूलेलाल श्री पुज्य सिंधी जनरल पंचायत, तुमसर की २०२६-२८ की कार्यकारणी गठीत गौड़ कलाल समाजासह आपल्या सर्व इतर स्नेह समाजबंधूंचा एक अभूतपूर्व सोहळा: बाबाराव देवलवार महिला रुग्णालय तात्काळ सुरू करा अन्यथा शिवसेनेचा तीव्र जनआंदोलनाचा इशारा कर्जमाफीवरून बीडीसीसीचे उपाध्यक्ष ॲक्शन मोडवर अधिपत्याखालील बँकांचा आढावा पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के मार्गदर्शन में फ्रेन्डस ग्रुप द्वारा गोंदिया में भव्य विजेताओं का महासंग्राम क्रिकेट टुर्नामेंट का नगराध्यक्ष सचिन शेडे के हस्ते शुभारंभ छोटा गोंदिया परिसर में माता रमाइबाई आंबेडकर की जयंती उत्सव संपन्न, त्याग की मुर्ति और प्रेरणास्त्रोत है माता रमाबाई आंबेडकर – “प्रफुल गोपालदास अग्रवाल” लक्ष्मणराव मानकर गुरुजी जयंती समारोह आज संघी अवार्ड से सम्मानित होंगे तहसील के टॉपर आज का संघर्ष भविष्य के लिए क्षमता निर्माण करता है-श्रध्देय श्री लक्ष्मणराव मानकर गुरुजी: डॉ. डी.के. संघी
PRESS REPORTER FINAL 1 MB
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
ANJALI ONLINE RED ADS.
ANJALI ONLINE BLUE ADS.
No Slide Found In Slider.
No Slide Found In Slider.
PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

महाराष्ट्र में बड़ा सियासी भूचाल : चाचा शरद को छोड़ शिंदे सरकार में गए अजित पवार, NCP पर भी ठोका दावा

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)

तुमसर/ तुषार कमल पशिने

महाराष्ट्र की राजनीति में रविवार को एक बार फिर उठापटक देखने को मिला. NCP नेता अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की पार्टी में विद्रोह करते हुए कई विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार को सर्मथन देने का ऐलान किया है. अजित पवार को शिंदे सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाया गया है. उनके कुछ सहयोगियों को भी सरकार में जगह दी गई है. पूरे घटनाक्रम पर शरद पवार ने कहा है कि वो अपनी पार्टी को फिर से खड़ा कर के दिखाएंगे.

महाराष्ट्र की सियासत में रविवार को महा पॉलिटिकल ड्रामा हुआ. NCP नेता अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार की पार्टी तोड़ दी और 29 विधायकों के साथ एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए. दोपहर ढाई बजे के करीब अजित पवार ने मंत्री पद की शपथ ली.

अजित पवार ने रविवार को अपने आवास पर बड़ी बैठक की थी. इसमें पार्टी के अधिकांश विधायक पहुंचे थे. इसी बैठक के बाद पवार सीधे राजभवन पहुंचे. बताया जा रहा है कि पटना में विपक्षी एकता बैठक में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने और उन्हें सहयोग करने के शरद पवार के एकतरफा फैसले से NCP के कई विधायक नाराज थे.

अजित पवार के साथ मंत्रिमंडल में 8 अन्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया है. अजित पवार ने कहा है कि कई और साथियों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी.अजित पवार ने दावा किया कि कुछ विधायक अभी नहीं पहुंचे कई और विधायक हमारे साथ हैं कुछ विधायक अभी विदेश में हैं.

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि कई लोग हमारी आलोचना करेंगे परन्तु हम उसे महत्व नहीं देते. हम महाराष्ट्र की प्रगति के लिए काम करते रहेंगे. इसीलिए हमने यह निर्णय लिया है.

एनसीपी नेता शरद पवार ने पार्टी में टूट के बाद रविवार को मीडिया से बात करते हुए बीजेपी पर हमला बोला. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं फिर से पार्टी खड़ा कर के दिखाऊंगा. उन्होंने अजित पवार के दावे पर कहा कि कुछ दिनों के बाद इस दावे की सच्चाई सामने आएगी

एनसीपी नेता शरद पवार ने पार्टी में टूट को लेकर कहा कि मैं अपनी पार्टी को फिर से खड़ा कर लूंगा. साल 1980 में चुनाव के बाद मैं जिस पार्टी का नेता था. उस पार्टी के 58 विधायक जीतकर आते थे. लेकिन 6 विधायक छोड़कर सभी विधायक ने पार्टी को छोड़ दिया था. मैंने 6 विधायकों के साथ पार्टी को खड़ा किया है. मैं फिर पार्टी को खड़ा करुंगा.

एनसीपी के महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने कहा है कि कि पार्टी एकनाथ शिंदे सरकार का समर्थन नहीं करती है. उन्होंने दावा किया कि भाजपा-शिवसेना सरकार को समर्थन देने का वादा करने वाले कई विधायक ”भ्रमित” हैं लेकिन वे शरद पवार के साथ बने हुए हैं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष ने एनसीपी को लेकर उनकी तरफ से किए गए दावों को गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि पूरी पार्टी शरद पवार के साथ है.

NCP नेता शरद पवार ने कहा कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने NCP के बारे कहा था कि एनसीपी खत्म हो चुकी पार्टी है. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया था. मुझे खुशी है कि मेरे कुछ साथियों ने आज शपथ ली है. उनका सरकार(महाराष्ट्र) में शामिल होने से यह स्पष्ट है कि वे सभी आरोप मुक्त हो गए हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि जब किसी कर्मठ नेता-कार्यकर्ता को दबाया जाता है तब ऐसी घटना होती है. अजीत पवार एक काम करने वाले नेता है, विकास के ऊपर विश्वास रखने वाले नेता हैं इसलिए सबने उनका साथ दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PRESS SANGATHAN ID CARD 2025
InCollage_20250719_153500268 (1)
HUMAN RIGHT ID CARD
HUMAN RIGHT Appointment_letter (94)
IND NEWS
InCollage_20250726_205536512 (1)
ind
ind qr-code
IND LOGO 2 sign
NEWS PRABHAT (4)
NEWS PRABHAT (6)
loader-image
BHANDARA GONDIA
9:04 am, Feb 16, 2026
temperature icon 23°C
clear sky
38 %
1014 mb
13 Km/h
Wind Gust: 20 Km/h
Clouds: 0%
Visibility: 10 km
Sunrise: 6:58 am
Sunset: 6:29 pm

Our Visitor

8 8 3 0 6 8
Total Users : 883068
Total views : 6488500