कलार समाज स्नेहमिलन, सत्कार सोहळा संपन्न! तुमसरमध्ये भीमसंगीताचा जल्लोष! भीमकन्या कडूबाई खरात यांच्या गाण्यांनी रसिक मंत्रमुग्ध  संकटातील मुलांसाठी जीवनरेखा…1098 चाइल्ड हेल्पलाइन… बोटांनी बोलण्याच्या काळात ओठांनी बोलावे – श्री जयंत चावरे कॉपीमुक्त अभियानामुळे विद्यार्थ्यांचे भवितव्य उज्वल होणार :- प्राचार्य – राहुल डोंगरे परसवाडा येथे काँग्रेसला धक्का – अनेक कार्यकर्त्यांचा भाजपात प्रवेश मौजा परसवाडा येथील कॉग्रेस पक्षातून भाजपा मध्ये पक्ष प्रवेश  कलचुरी एकता सर्ववर्गी संघ नागपुर महाराष्ट्र प्रदेश की ओर से ऐतिहासिक सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन संपन्न! आज स्व मनोहरभाई पटेल की ११९ वी जयंती दिवस के उपलक्ष पर स्वर्णपदक वित्रक समारोह! आज स्व मनोहरभाई पटेल की ११९ वी जयंती दिवस के उपलक्ष पर स्वर्णपदक वित्रक समारोह!
1710994486762
1739073774320
df
IMG-20231030-WA0012
mamacha
ind
Indian Head Line photo

महाराष्ट्र | पुलिसकर्मियों को मिलेंगे 15 लाख में किफायती घर

1710994486762
TUSHAR PASHINE PRESS I CARD
TUSHAR I CARD PRESS AHILYARAJ

तुमसर/ तुषार कमल पशिने

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकमत होकर ‘राज्य अपराध नियंत्रण सम्मेलन’ के चर्चा सत्र में बाद मीडिया से बात करते हुए कहा!

पुलिसकर्मियों का सालों से सस्ते घर का संजोया सपना अब जल्द ही साकार होने वाला है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकमत होकर ‘राज्य अपराध नियंत्रण सम्मेलन’ के चर्चा सत्र में बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों को जल्द ही सस्ते और किफायती दरों पर घर मिलेंगे और पुलिस कॉलोनियों की दुरुस्ती मुद्दा भी जल्द सुलझा लिया जाएगा। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहां कि जिस तरह हम पुलिसवालों से अच्छे काम करने की अपेक्षा रखते हैं, उसी तरह हम उनकी तकलीफों का भी ध्यान रखते हैं। जल्द ही उन्हें 15 लाख रुपए में किफायती घर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिसकर्मियों को आवास संबंधी दी जाने वाली डीजी लोन सुविधा को फिर से बहाल कर दिया गया है। यह सुविधा पिछले तीन साल से बंद पड़ी थी। डीजी लोन के लिए जितनी भी एप्लिकेशन आई थीं, उन सभी को लोन दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों को 700 करोड़ रुपए का बिना ब्याज के लोन दिया गया है। कानून व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा पुलिस महासंचालक मुख्यालय में दो दिवसीय राज्य नियंत्रण अपराध सम्मेलन केचर्चा सत्र में कानून व्यवस्था को बनाए रखने, पुलिस विभाग को नई तकनीक से कैसे सक्षम किया जाए और महिलाएं राज्य में कैसे निर्भीक होकर घूम सकेंगी, जैसे विषयों पर चर्चा की गई। चर्चा सत्र में ‘पुलिस के सामने क्या चुनौतियां हैं और क्या उपाय योजना कर अपराधियों पर नकेल कसी जा सकती है’ विषय को लेकर भी चर्चा होगी।

राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि ‘किस तरह के अपराध बढ़े हैं और किस तरह के अपराधों में कमी आई है,’ विषय पर चर्चा हुई। मंगलवार को इस विषय पर चर्चा होगी कि किस क्षेत्र में, किस तरह की ट्रेनिंग देने की जरूरत है, क्योंकि साइबर क्राइम के मामले बढ़े हैं। जल्दी चार्जशीट फाइल होगी फडणवीस ने कहा कि साल 2020 में महिलाओं से जुड़े 50 से 52 फीसदी केसों में 60 दिन के भीतर चार्जशीट दायर कर पाते थे। अब पिछले एक साल से 85 फीसदी चार्जशीट 60 दिन में दायर हो रही है। जितनी जल्दी चार्जशीट फाइल होगी, केस का ट्रायल उतना जल्दी शुरू हो पाएगा। कन्विक्शन रेट बढ़ाना प्राथमिकता होगी। साइबर से जुड़े मामलों में पुलिस, बैंक और बाकी एक्सपर्ट को एक प्लेटफॉर्म पर लाने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि रेस्पॉन्स टाइम फास्ट हो और मामलों को जल्दी सुलझाया जा सके। इस चर्चा सत्र में पुलिस विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी और यूनिट इंचार्ज मौजूद थे। सत्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया।

Leave a Comment

1710994486762
TUSHAR PASHINE PRESS I CARD
TUSHAR I CARD PRESS AHILYARAJ
loader-image
BHANDARA GONDIA
12:57 pm, Feb 12, 2025
temperature icon 30°C
clear sky
Humidity 17 %
Pressure 1015 mb
Wind 9 Km/h
Wind Gust Wind Gust: 10 Km/h
Clouds Clouds: 0%
Visibility Visibility: 10 km
Sunrise Sunrise: 7:00 am
Sunset Sunset: 6:28 pm

Our Visitor

5 3 1 4 7 0
Total Users : 531470
Total views : 553855