
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
गोंदिया दि.25/08/2023: पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से नवगठित श्री संजयगांधी निराधार योजना समिती की पहली बैठक आज ता.25 अध्यक्ष श्री अशोकजी चौधरी की अध्यक्षता एवंम तहसीलदार श्री विशाल सोनवाने की उपस्थिती में संपन्न हुई। बैठक में करीब 240 जरुरतमंदों के
प्रलंबित प्रकरणों पर निर्णय लिया गया, जिनमें से 235 आवेदनो को मंजुरी दी गई, वहीं कुछ कागजात की
पुर्ती के कारण 5 प्रकरणों को त्रुटी पुर्ती कर पुनः प्रस्तुत करने के आदेश दिये गये। बैठक में नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वाडवे, महसुल सहायक श्री खान, वहीं समिती सदस्य स्वरुप
श्री अमर रंगारी, मरारटोलीद्ध, श्रीमती मौसमी भालाधरे, सुर्याटोलाद्ध, श्री योगराज रहांगडाले, शास्त्री वॉर्डद्ध, श्री जयंत शुल्क ;बाजपेई चौकद्ध, श्री आवेश पोथीयावाला, अंसारी वॉर्डद्ध, श्री अमित झा शास्त्री वॉर्डद्ध एवंम पुर्व पार्षद श्री व्यकंट पाथरि गड्डाटोलीद्ध आदि उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि, श्री अशोक चौधरी ने हर जरुरतमंद तक योजना पहुॅंचाने की दृष्टि से, जल्द ही गोंदिया शहर में विशेष संजयगांधी निराधार योजना की शिविर लगाने की योजना बनाई है, यह विशेष
उल्लेखनीय है।





Total Users : 883185
Total views : 6488653
