
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
2 दिनों में किसानों को भुगतान सहित आरोपी संस्था संचालकों पर कड़ी कार्यवाही के उपमुख्यमंत्री ने दिये निर्देश
गोंदिया: गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चुटिया कि, श्रीराम अभिनव धान खरेदी संस्था द्वारा शासन के नाम पर 1000 से अधिक किसानों से खरीदे गए करीब 20000 क्विंटल से अधिक धान को गायब कर, शासन के साथ-साथ हजारों किसानों के साथ धोखाधड़ी करनेवाली राजनैतिक वरदहस्त प्राप्त संस्था संचालकों पर कड़ी कार्यवाही और किसानों को तत्काल धान का भुगतान किये जाने बाबत, पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को ज्ञापन सौंपा और वर्तमान में ग्रामीण अंचल चल रही विस्फोटक परिस्थिती से अवगत कराया। देवेन्द्र फडणवीस ने आगामी दो दिनों में सर्वप्रथम धान का चुकारा कराने के निर्देश संबंधितों को दिये, यह विशेष उल्लेखनीय है। जिन किसानों के पास धान की पावती नहीं है, उन्हें भी भुगतान करें सरकार: फडणवीस से चर्चा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा कि, आधे किसानों के पास धान जमा करने की रसीद है, लेकिन सैकडों किसानों ने संस्था संचालकों पर विश्वास कर धान दे दिया, लेकिन गैरव्यवहार करनेवाले संचालकों ने सैकडों किसानों का धान गायब कर रसीद तक नहीं दी, जिससे एैसे किसान ज्यादा अडचन में आ गये है और क्षेत्र में विस्पफोटक स्थिती बन रही है, एैसे सभी किसानों को भी शासन संपुर्ण भुगतान करें। स्थानीय क्डव् और संबंधित शासकीय अधिकारी दबाव में: चर्चा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने फडणवीस को बताया कि, संस्था पर स्वंय स्थानीय विगत 2 माह से स्थानीय क्डव् और संबंधित अन्य अधिकारी भी कोई कार्यवाही
नहीं कर सके किसानों के अत्याधिक दबाव में क्डव् में थ्प्त् दर्ज करायी, लेकिन विगत 4 सप्ताह से महाराष्ट‘ पोलीस दबाव में 13 में से एक भी आरोपी संचालक को पकड़ नहीं सकी है, जिससे स्पष्ट है कि, क्डव् सहित पुरा जिला प्रशासन भारी दबाव में उक्त संस्था की खुली मदत कर रहा है। गत 4 वर्षों से चल रहा है धान खरेदी कन्द्रों पर गैरव्यवहार: पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने फडणवीस को बताया कि, शिवसेना-राकां-कॉंग्रेस की 2019 में सरकार गठन के बाद से, धान खरीदी केन्द्रों पर गैरव्यवहार चरम पर चल रहा है। बिना प्रत्यक्ष धान खरेदी करें कुछ ठराविक संस्थाए केवल ऑनलाईन 7/12 अपलोड कर शासकीय निधी की निकासी कर रही है, एैसा ही प्रकरण गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के निलज, सिवनी, पांढराबोडी क्षेत्र में भी चल रहा है, जहां किसानों से करोड़ो रुपयों का धान लिया, लेकिन ना दि गई, ना ही भुगतान हो रहा है। एैसे प्रकरणों पर भी सरकार कार्यवाही करेंगे और पांढराबोडी-निलज क्षेत्र के किसानों को भी बकाये का भुगतान कराये सहानुभुतिपुर्वक निर्णय कर सरकार तत्काल भुगतान: चर्चा में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल उक्त किसानों के संदर्भ में सहानुभुतीपुर्वक निर्णय कर तत्काल धान के बकाये भुगतान कराये जाने तथा शासकीय धान खरेदी में गैरव्यवहार कर, न सिर्फ हजारों किसानों को अडचन में डालनेवाले बल्कि लोकहित के प्रती गंभीर भाजपा सरकार की छबी किसानों-नागरीकों क बीच खराब करनेवाले संस्था संचालको के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने की फडणवीस ने प्रकरण के संदर्भ में जहां अन्न व नागरी पुरवठा सचिव को आगामी 2 दिनों के अंदर धान का भुगतान करने के निर्देश दिये, वहीं पोलीस महासंचालक रजनीश सेठ से फोन पर चर्चा कर आरोपीयों पर जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये, यह विशेष उल्लेखनीय है। इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के साथ उनके सुपुत्र प्रफुल गोपालदास अग्रवाल भी उपस्थित थे।





Total Users : 883228
Total views : 6488698
