
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
स्व.सुरेश नागपुरे की शहादत को यह देश और गोंदिया जिला हमेशा गर्व के साथ याद रखेंगा-पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल
गोंदिया:- भारतीय थल सेना में देश सेवारत गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के वीर जवान सुरेश हुकलाल नागपुरे की, लेह-लद्दाख क्षेत्र की विषम परिस्थितीयों में हृदर विकार से हुए दुखद निधन, के दुखद अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने, मृतक वीरजवान के ग्राम तुमखेडा खुर्द पहुॅंचकर वीरजवान को श्रऋांजली दी और वीरगती को प्राप्त स्व.सुरेश हुकलाल नागपुरे को प्रभु अपने श्रीचरणों में स्थान दे, एैसी कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, हमारे क्षेत्र के जवान देश की थल, जल और वायु सेना में देश सेवारत है, यह हम सबके लिये बहुत गौरव की बात है। जब हमारे बीच का वीर जवान देशसेवा करते हुए वीरगती को प्राप्त होता है, तो निश्चित रुप से भारतीय सेना के साथ-साथ पुरे क्षेत्र का माहौल गमगीन हो जाता है। स्व.सुरेश नागपुरे निश्चित रुप से गोंदिया विधानसभा क्षेत्र का एक वीर सपुत था। आज के इस दुखद अवसर पर उन्हें गोंदिया विधानसभा क्षेत्र की ओर से मैं श्रऋांजली अर्पित करता हु स्व.सुरेश नागपुरे की शहादत को यह भारत देश और गोंदिया जिला हमेशा याद रखेंगा, एैसे उद्गार पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किये। उल्लेखनीय है कि, जैसे ही वीरजवान सुरेश नागपुरे के दुखद निधन की सुचना गोंदिया पहुॅंची, पुरे जिले का माहौल गमगीन हो गया, वहीं क्षेत्र के जाबांज युवक की शहादत को सभी ने कोटी-कोटी नमन किये..





Total Users : 883106
Total views : 6488544
