
प्रतिनिधी/ तुषार कमल पशिने
छटवें दिन भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह का किया वाचन.
गोंदिया के सुप्रसिद्घ सेठ शंकरलाल अग्रवाल परिवार द्वारा 16 से 23 सितम्बर तक, राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य अतुलजी महाराज रामायणी की ओजस्वी वाणी में स्थानीय प्रताप लॉन्स, गोंदिया में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन जारी है,

जिसके छटवें दिन गोंदिया के तीन पूर्व विधायकों में पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन एवं पूर्व विधायक रमेशभाऊ कुथे ने एक साथ मिलकर राष्ट्रीय कथा व्यास पूज्य अतुलजी महाराज रामायणी की आरती उतारी, एवं भागवत कथा का श्रवण करते हुए व्यास पीठ पर विराजे महाराज से आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
गौरतलब है कि गोंदिया शहर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ में धर्म ज्ञान गंगा महाराज अतुल जी के मुखारविन्द से प्रवाहित हो रही है, जिसमें सात दिवसीय इस आयोजन में बड़ी संख्या में शहर के श्रद्घालुओं ने भक्तिभाव का रसपान किया। छटवें दिन भगवान श्रीकृष्ण रुक्मणी विवाह की कथा और उसके उद्देश्य तथा उसके साथ ही धर्मोपदेश के गुढ़ रहस्यों पर अतुल जी महाराज ने सविस्तार जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रुप से पूर्व विधायक रमेश कुथे, राजेन्द्र जैन, पूर्व नगराध्यक्ष दामोदर अग्रवाल, श्री अग्रसेन स्मारक समिति अध्यक्ष हेमेंद्र पोद्दार, पूर्व अध्यक्ष राम अग्रवाल, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विजय शिवनकर, जिला परिषद सभापति संजय टेम्भरे, तालुका भाजपा अध्यक्ष धनलाल बिसेन, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष बाबा कटरे, पूर्व जिला परिषद सभापति डा.योगेंद्र भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अपूर्व अग्रवाल ने किया।
इस अवसर पर सभी श्रद्घालुओं से उपस्थित रहकर श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण लाभ लेने का अनुरोध पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, महेश कुमार अग्रवाल, कृउबास संचालक सुरेश कुमार अग्रवाल एवं राजकुमार अग्रवाल ने किया है।





Total Users : 883240
Total views : 6488713
