
गोंदिया/ शहर दशहरा उत्सव समिती एवंम भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित है कार्यक्रम पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते संपन्न होगा रावणदह
गोंदिया/- मंगलवार 24 अक्टुंबर 2023 को दशहरें के पावनपर्व पर गोंदिया शहर दशहरा उत्सव समिती एवंम भाजपा युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रावणदहन का कार्यक्रम कुडवा नाका स्थित स्थानीय टी.बी.हॉस्पीटल मैदान पर शाम 7.30 बजे से आयोजित किया गया है। रावण दहन के अवसर पर आयोजकों द्वारा भव्य आतिशबाजी की प्रस्तुती की जायेगी। तत्पश्चात पुर्व विधायक गोपालदास
अग्रवाल के शुभ हस्ते 101 फिट उंचे रावण तथा 51 फिट उंचे मेघनाथ का दहन किया जायेगा! गोंदिया शहर दशहरा उत्सव समिती एवंम भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी इस रावणदहन के कार्यक्रम को भव्य स्वरुप प्रदान करने हेतु प्रयासरत है। आयोजकों ने सभी से इस शानदार आयोजन में पधारकर आयोजन को सफल बनाने का निवेदन किया है। रावण दहन पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के शुभहस्ते संपन्न होगा, अधिकाधिक संख्या में उपस्थिती की अपील नागरीकों से आयोजकों ने की है!





Total Users : 883180
Total views : 6488647
