
गोंदिया दि:- देश के अमर शहीद जवानों के सम्मान में वीर सपुतों को नमन करने का राष्ट‘व्यापी मेरा माटी मेरा देश अभियान भारतीय जनता पार्टी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के अवसर पर संपुर्ण देश में प्रारंभ है। इसी क्रम में गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के गांवों, गोंदिया शहर से मिट्टी को संकलीत किया गया है।गोंदिया विधानसभा क्षेत्र की संकलित मिट्टी का अमृत कलश सांसद श्री सुनिलजी मेंढे, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री येसुलालजी उपराडे, पुर्व विधायक श्री गोपालदासजी अग्रवाल, पुर्व विधायक श्री हेमंतजी पटले, पुर्व विधायक श्री रमेशजी कुथे की प्रमुख उपस्थिती में बुधवार दिनांक 25 अक्टूंबर को दोपहर 12.00 बजे भव्य रैली के रुप में, सांसद कार्यालय गुरुनानक गेट से गांधी प्रतिमा-गोरेलाल चौक होते हुए रेल्वे स्टेशन पहुॅचेंगा, उपरांत रेल द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगणों के साथ दिल्ली प्रेषित किया जायेंगा। कूपया आप सभी अभियान का हिस्सा बने और इस अमृत कलश का स्वागत कर रैली में सम्मिलित होकर सफल बनाये एैसी अपील तालुका भाजपा अध्यक्ष धनलाल ठाकरे एवंम शहर भाजपा अध्यक्ष अमीत झा ने की है।





Total Users : 883064
Total views : 6488496
