
प्रतिनिधी/गोंदिया- भंडारा जिले के केसरी पहलवान स्व.बापुजी सुंदरलालजी यादव इनकी स्मृती में रक्तदान और निशुल्क आरोग्य शिबिर साथ ही विराट आमदंगल का आयोजन किया गया है जिसमे सभी से निवेदन है की आप इस कार्यक्रम का हिस्सा बने ऐसा आव्हान जिला सचिव कुश्ती संघ पंकज एस यादव ने किया है.
कार्यक्रम की रुपरेखा के रूप में रक्तदान व आरोग्य शिबिर का आयोजन सोमवार दि.२५ दिसंबर २०२३ सुबह ११.०० बजे स्थल कृष्णपुरा गार्डन, कृष्णपुरा वार्ड, गोंदिया में किया गया है साथ ही विराट आमदंगल का आयोजन मंगलवार दि.२६ दिसंबर २०२३ दोपहर २.०० बजे अंडरग्राउंड रोड, कृष्णपुरा वार्ड, दरगाह के पास, गोंदिया में किया गया है. दोनों कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का लाभ ले ऐसी जानकारी जिला सचिव कुश्ती संघ पंकज एस यादव ने किया है.
कुश्ती के इस दंगल में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के पहलवान विराट दंगल में उतरेंगे. कार्यक्रम का आयोजन गोंदिया- भंडारा जिले के केसरी पहलवान स्व.बापुजी सुंदरलालजी यादव इनकी स्मृती प्रतिवर्ष किया जाता है और इस वर्ष भी किया गया है इसमें भी इस कार्यक्रम क्र हिस्सा बने ऐसा आव्हान जिला सचिव कुश्ती संघ पंकज एस यादव ने किया है.





Total Users : 883228
Total views : 6488698
