

गोन्दिया प्रतिनिधि/ मर्यादा पुरषोत्तम श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे उल्लास एवम् श्रध्दा के साथ श्रीराम जन्मोत्सव समिती द्वारा श्रध्दालुओं की भारी उपस्थिती में मनाया गया. शहर के रामनगर स्थित प्राचीन राम मंदीर में पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते विधीवत पूजाअर्चना के साथ प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव संपन्न हुआ.
इस अवसर पर उपस्थित श्रध्दालुओं को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने सभी को श्रीराम नवमी के पर्व की शुभकामनाए दी और कहा कि, केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने हर हिन्दु की आस्था के केन्द्र प्रभु श्रीराम के अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कर आम नागरीकों के दिल में विशिष्ठ स्थान बनाया है। हर जररतमंद को शासकीय घरकुल, हर किसान को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदत और हर घर तक मोफत राशन देकर मोदी सरकार ने देश में पुनः रामराज लाने का स्वप्न साकार करने की शुरआत की है। आज प्रभु श्रीराम के आशिर्वाद से जहां दुनिया के अन्य देशों में अस्थिरता और युऋ का तनाव है, हिन्दुस्तान विकास की राह में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने आगे कहा कि, मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। रामनवमी का यह पर्व आपसी भाईचारे और मेलजोल का प्रतिक है । इस पर्व के माध्यम से हम भगवान श्रीराम के प्रेरक व्यक्तित्व से प्रेरणा लेते हुए अपने जीवन में उन सभी मर्यादाओं का समावेश करें जो सामाजिकता को मजबूत करने में सहायक सिध्द हो सके.
समिती की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा का शुभारंभ रामनगर मंदीर से हुआ । इस भव्य शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ हजारों की संख्या में रामभक्त शामिल थे । इससे पूर्व बडी संख्या में नौजवानों ने बाईक रैली निकालकर संपूर्ण शहर को जय श्रीराम के जयघोष से गुंजायमान कर दिया । अनेक नागरिक ने अपने घरों के सामने तोरन, बंदनवार लगाकर प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा को प्रतिसाद दिया, यह विशेष उल्लेखनीय है ।
प्रमुख रुप से संस्था अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, सचिव कमल पुरोहित, करसनभाई वडेरा, महासचिव भरत क्षत्रिय, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, पुर्व पार्षद व्यकट पाथर राजेश चौरसिया, मनोज पटनायक, कृ.उ.बा.स.उपसभापती व तालुका भाजपा अध्यक्ष धनलाल ठाकरे, शहर भाजपा अध्यक्ष सुनिल केलनका, राजकुमार तिवारी, पार्षद सुनिल तिवारी, मनिष सोनी, जगदीश अग्रवाल, शशी तिवारी, गौरी अग्रवाल, रत्नेश गुप्ता, अमरचंद अग्रवाल, अर!न दुबे, चंद्रकांत खंडेलवाल, पूर्व न.प.उपाध्यक्ष राकेश ठाकूर, पार्षद मोंटू पुरोहित, पार्षद व्र!ांती जायसवाल, हरिष अग्रवाल, देवेन्द्रबाबू अग्रवाल, कलपेश चरखावाला, अपूर्व अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल, नितीन जिंदल, रजनीश जायसवाल, पुर! ठाकरे, व्यंकट पाथर!, रवि रामटेककर, संजु माने, अमर रंगारी, उमंग साहु, पलास लालवानी, रितुराज मश्रा, अर्पित पांडे, पियुष शिवहरे, प्रतीक मिश्रा, पंकज भिवगडे, रावे!श अग्रवाल, संदिप रहांगडाले सहीत बडी संख्या में श्रध्दालु प्रमुखता से उपस्थित थे.





Total Users : 883064
Total views : 6488496
