
झांसी/ प्रतिनिधि
शिवहरे समाज समिति झांसी के संयुक्त महासचिव नीरज शिवहरे एडवोकेट ने अपने बेटे नीर शिवहरे का जन्मदिन अनोखे अंदाज में मनाया। नीरज शिवहरे एडवोकेट ने शिवहरे समाज झांसी की टीम के साथ हनुमान मंदिर पर पूजा-अर्चना कर खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
बता दें कि श्री नीरज शिवहरे एडवोकेट झांसी के प्रतिष्ठित समाजसेवी और शिवहरे समाज समिति झांसी के संरक्षक श्री भगवती प्रसाद शिवहरे के पुत्र हैं। श्री नीरज शिवहरे एडवोकेट के छोटे भाई श्री दीपक शिवहरे एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं, वर्तमान में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। श्री नीरज शिवहरे ने बताया कि इस बार बेटे नीर शिवहरे के जन्मदिन पर गंगा दशहरा का शुभ संयोग बना था, इसलिए उन्होंने परिवारीजनों और शिवहरे समाजबंधुओं के साथ श्री हनुमान मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना की, जिसके बाद राहगीरों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया।
इस दौरान शिवहरे समाज समिति झांसी के अध्यक्ष विष्णु शिवहरे एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अतुल गुप्ता, उपाध्यक्ष श्री मनीष शिवहरे, सचिव श्री जीतू शिवहरे, श्री प्रशांत शिवहरे एडवोकेट और अभिषेक शिवहरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष श्री विष्णु शिवहरे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री नीरज शिवहरे एडवोकेट ने जिस पुण्य सनातनी भावना के साथ अपने बेटे का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, वह हम सबके लिए अनुकरणीय है।





Total Users : 883140
Total views : 6488584
