
इंडियन हैडलाइन न्यूज़/ भंडारा प्रतिनिधि
कोलकाता रेप केस में सीबीआई ने फोरेंसिक रिपोर्ट देखी है. अब तक की जांच में यह बात निकलकर आई है कि संजय रॉय ने पीड़िता का बलात्कार किया और फिर हत्या की थी. डीएनए निष्कर्षों ने भी संजय रॉय की संलिप्तता की पुष्टि की है. वहीं सीबीआई ने माना है कि इस मामले में पूर्व प्रिसिंपल संदीप घोष से चूक हुई है.
कोलकाता बलात्कार और हत्या मामले में देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. सीबीआई ने इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल की है. इस बीच ‘इंडियन हैडलाइन’ के पास इस स्टेट्स रिपोर्ट को लेकर बड़ी जानकारी हाथ लगी है. सीबीआई द्वारा अब तक की गई जांच में मृतका के बलात्कार और हत्या में केवल संजय रॉय नामक शख्स की संलिप्तता की ओर इशारा किया गया है. हालांकि जांच अभी जारी है.





Total Users : 883120
Total views : 6488561
